रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने निवास कार्यालय में गोधन न्याय योजना के राशि अंतरण के लिए आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में शामिल हुए. मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में पशुपालक ग्रामीणों, गौठानों से जुड़ी महिला समूहों और गौठान समितियों को 8 करोड़ 23 लाख रुपए की राशि ऑनलाइन जारी की. इस राशि में 15 जनवरी से 31 जनवरी तक गौठानों में पशुपालक ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से क्रय 2.38 लाख क्विंटल गोबर के एवज में 4 करोड़ 76 लाख रुपए, गौठान समितियों को 2.04 करोड़ रुपए और महिला समूहों को 1.43 करोड़ रुपए की लाभांश राशि शामिल है.
https://6 बेटियों के बाप ने 65 की उम्र में 23 साल की युवती से रचाई शादी, बताई यह दिलचस्प वजह
गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी के एवज में विक्रेताओं को अंतरित की गई 4.76 करोड़ रुपए की राशि में से मात्र 1.98 करोड़ की राशि कृषि विभाग द्वारा तथा 2.78 करोड़ रुपए का भुगतान स्वावलंबी गौठानों द्वारा किया गया है. राज्य में अब तक 4927 गौठान स्वावलंबी हो चुके हैं, जो स्वयं की जमा पूंजी से गोबर क्रय करने लगे हैं. स्वावलंबी गौठानों द्वारा अब तक 40.49 करोड़ रुपए का गोबर स्वयं की राशि से क्रय कर भुगतान किया गया है. गौठानों में गोबर से प्राकृतिक पेंट बनाने की 13 यूनिट शुरू हो चुकी हैं. क्रियाशील यूनिटों के माध्यम से अब तक 17936 लीटर प्राकृतिक पेंट का उत्पादन किया गया है, जिसमें से 9622 लीटर प्राकृतिक पेंट के विक्रय से 22 लाख 51 हजार 110 रुपए की आय अर्जित हुई है.
https://आरक्षण विधेयक रोकने पर राज्यपाल सचिवालय को हाईकोर्ट का नोटिस







