আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

चिटफंड कंपनियों के 3274 निवेशकों को लौटाई गई 2.56 करोड़ रुपए की राशि

Published on: February 6, 2023
---Advertisement---

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअली कार्यक्रम में चिटफंड कंपनियों में निवेश करने वाले दुर्ग जिले के 3 हजार 274 निवेशकों को 2 करोड़ 56 लाख रुपए की राशि लौटाई. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में चिटफंड कंपनियों में निवेश करने वाले निवेशकों को अब तक लगभग 40 करोड़ रुपए की राशि लौटाई जा चुकी है. हमारी सरकार छत्तीसगढ़ में ठगी करने वाली चिटफंड कंपनियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई कर रही है. ठगी करने वाली चिटफंड कंपनियों की सम्पत्तियों को कुर्क कर निवेशकों को राशि वापस की जा रही है. उन्होंने कहा कि चिटफंड कंपनियों ने छत्तीसगढ़ में भोले-भाले लोगों को लालच देकर जीवनभर की कमाई लूट ली. हमारी सरकार पूरी कोशिश कर रही है कि निवेश करने वालों को उनका पैसा वापस मिल जाए.

https://आरक्षण विधेयक रोकने पर राज्यपाल सचिवालय को हाईकोर्ट का नोटिस

देश में छत्तीसगढ़ ही एकमात्र राज्य है जो निवेशकों को उनका पैसा वापस दे रहा है. कार्यक्रम में दुर्ग एसपी अभिषेक पलल्व ने बताया कि जिले में अब तक चिटफंड कंपनियों के 126 डायरेक्टर और 8 पदाधिकारियों की गिरफ्तार किया गया है. वर्चुअल कार्यक्रम में दुर्ग के उपरवारा निवासी घनश्याम साहू ने मुख्यमंत्री से बात करते हुए कहा कि उन्होंने 2 एकड़ जमीन बेचकर चिटफंड में पैसा लगा दिया था. रकम डूबने के बाद उन्हें उम्मीद नहीं थी कि पैसा वापस मिलेगा. लेकिन आपकी सरकार के प्रयासों से आज मुझे 9 लाख रुपए वापस मिल रहा है.इससे मेरा पूरा परिवार बेहद खुश है. खुर्सीपार की तीजनबाई ने मुख्यमंत्री को बताया कि आज मेरा 3 लाख रुपए वापस मिल रहा है.

https://टीबी व कुष्ठ खोज कार्य में लापरवाही, 47 स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now