আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

छट्ठी में जा रहे दंपत्ति और 10 माह के बच्चे समेत 4 की हादसे में मौत

Published on: February 4, 2023
---Advertisement---

बलौदाबाजार. छट्ठी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे पति-पत्नी और 10 महीने के बच्चे समेत 4 की सड़क हादसे में मौत हो गई. जानकारी के अनुसार ग्राम कुसमी निवासी पूरन भारद्वाज (26), पत्नी लता भारद्वाज, 10 महीने का बेटा खिलेश और एक अन्य महिला सभी एक ही बाइक पर सवार होकर करीब 11 बजे के आस-पास भरसेला गांव में एक छट्ठी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे. जैसे ही बाइक पलारी के विष्णु पेट्रोल पंप के पास पहुंची, वहां से निकल रहे एक पिकअप ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में सभी गंभीर रूप से घायल हो गए.

https://मशहूर सिंगर वाणी जयराम का निधन, कई भाषाओं में गाए थे 10 हजार से ज्यादा गाने

चारों को पलारी अस्पताल ले जाया गया, जहां पति-पत्नी और बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई. वहीं एक अन्य महिला को इलाज के लिए बलौदाबाजार जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. पलारी पुलिस के अनुसार आरोपी पिकअप चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और गाड़ी जब्त कर ली गई है. चारों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया है. पति-पत्नी और अन्य महिला रायपुर में मजदूरी करती थी और पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बलौदाबाजार जिले के भरसेला गांव जा रहे थे.

https://PM Kisan: कहीं आपकी तो नहीं अटक सकती 13वीं किस्त? ऐसे करें चेक

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now