আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

यहां 14 दिन तक बंद रहेगी देशी/विदेशी फुटकर शराब दुकानें

Published on: February 4, 2023
---Advertisement---

गरियाबंद. कलेक्टर प्रभात मलिक ने जिले के राजिम स्थित त्रिवेणी संगम में वर्ष 2023 में आयोजित होने वाले राजिम माघी पुन्नी मेला प्रारंभ तिथि 5 फरवरी से समापन तिथि 18 फरवरी 2023 कुल 14 दिन तक जिले के राजिम बाह्य देशी/विदेशी फुटकर मदिरा दुकानों को बंद रखने हेतु आदेशित किया है. साथ ही निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने कहा है.

https://PM Kisan: कहीं आपकी तो नहीं अटक सकती 13वीं किस्त? ऐसे करें चेक

पेंशन हेतु विकल्प का प्रावधान

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ शासन सामान्य भविष्य निधि क्रियान्वयन के संबंध में जारी दिशा निर्देश के अनुसार 01 नवम्बर 2004 अथवा उसके पश्चात नियुक्त शासकीय सेवको हेतु नवीन अंशदायी पेंशन योजना के स्थान पर पुरानी पेंशन योजना लागू होने के फलस्वरूप 01 नवम्बर 2004 से 31 मार्च 2022 के मध्य शासकीय सेवकों के लिए पुरानी पेंशन का लाभ लेने अथवा एनपीएस में यथावथ बने रहने के विकल्प का प्रावधान किया गया है. जिला कोषालय अधिकारी बीके तिवारी के अनुसार समस्त आहरण संवितरण अधिकारियों को अपने अधीनस्थ समस्त शासकीय सेवकों का एनपीएस अथवा ओपीएस में रहने हेतु विकल्प फार्म निर्धारित तिथि 20 फरवरी 2023 तक अनिवार्यतः कार्मिक संपदा में अपलोड करना होगा. निर्धारित समयावधि में विकल्प फार्म नहीं भरने की स्थिति में समस्त जवाबदेही संबंधित आहरण एवं संववितरण अधिकारी की होगी.

https://जनचौपाल में प्राप्त आवेदनों के निराकरण में लापरवाही, पंचायत सचिव निलंबित

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now