जगदलपुर. नगर निगम में साफिरा राहू को मेयर चुना गया है. उन्होंने भाजपा की उम्मीदवार दीप्ति पांडेय को हराया. साफिरा साहू के पक्ष में 28, जबकि दीप्ति के पक्ष में 19 पार्षदों ने मतदान किया. जगदलपुर नगर निगम में 48 वार्डों में से कांग्रेस को 28 और भाजपा को 19 में जीत मिली थी. वहीं एक वार्ड में निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत दर्ज की थी. निगम में बहुमत के लिए 25 पार्षदों के समर्थन की जरूरत थी. ऐसे में भाजपा ने कांग्रेस उम्मीदवार साफिरा साहू के खिलाफ दीप्ति पांडेय को मैदान में उतारा. मतदान के दौरान एक कांग्रेस पार्षद का वोट रद्द होने के बावजूद साफिरा साहू को 28 मत प्राप्त हुए. महापौर पद के लिए कांग्रेस की ओर से पहले सफिरा साहू के साथ ही कविता साहू ने भी नामांकन दाखिल किया था. हालांकि मतदान से पहले कविता साहू ने नाम वापस ले लिया.
http://कांग्रेस के रामशरण यादव निर्विरोध चुने गए महापौर
गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी संबंधी बैठक 07 जनवरी को
धमतरी. आगामी 26 जनवरी को आयोजित होने वाली गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी संबंधी बैठक 07 जनवरी को आहूत की गई है. कलेक्टोरेट से मिली जानकारी के मुताबिक यह बैठक समय सीमा के पत्रों की समीक्षा बैठक के बाद कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित की गई है.
http://अस्पताल में भर्ती हुआ ये एक्टर, फेसबुक पर लिखा- भगवान मुझे उठा ले







