बिलासपुर. नगर निगम में महापौर और सभापति पद पर कांग्रेस ने अपना कब्जा जमा लिया है. कांग्रेस पार्षद रामशरण यादव को निर्विरोध नगर निगम का महापौर चुन लिया गया. भाजपा ने इस चुनाव में हिस्सा नहीं लिया. इसी तरह सभापति शेख नजिरुद्दीन भी निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं. पर्यवेक्षक और मंत्री रविन्द्र चौबे ने वरिष्ठ नेता और पिछड़ा वर्ग से आने वाले रामशरण यादव को महापौर प्रत्याशी घोषित किया. उनके नाम पर सभी पार्षदों ने सहमति जताई थी. बता दें कि 70 वार्ड वाले बिलासपुर नगर निगम में 38 वार्डों पर कांग्रेस और 32 वार्डों पर भाजपा के पार्षदों को जीत मिली थी. इस तरह यहां कांग्रेस अपना महापौर बनाने के लिए मजबूत स्थिति में शुरूआत से ही दिख रही थी.
http://अस्पताल में भर्ती हुआ ये एक्टर, फेसबुक पर लिखा- भगवान मुझे उठा ले
छत्तीसगढ़ विधानसभा के सेंट्रल हाल में देश के महान विभूतियों के तैलचित्र का अनावरण
रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा के सेंट्रल हाल में महान विभूतियों महात्मा गांधी, सरदार वल्लभभाई पटेल, श्रीमती इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के तैलचित्र का समारोहपूर्वक अनावरण किया गया. प्रदेश में नयी सरकार के गठन और विधानसभा की कार्रवाई का एक वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, मंत्रीगण और विधायकगण शामिल हुए.
http://तंत्र-मंत्र के फेर में पिता ने गला रेतकर की बेटी की हत्या, गिरफ्तार







