नई दिल्ली. ‘ससुराल सिमर का’ और ‘कुछ रंग प्यार के’ जैसे सीरियल में एक्टिंग कर मशहूर हुए टीवी एक्टर आशीष रॉय की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें गोरेगांव के SRV मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. आशीष इन दिनों आर्थिक तंगी से भी गुजर रहे हैं. उनकी परेशानी का अंदाजा एक पोस्ट से लगाया जा सकता है जिसमें उन्होंने भगवान से उठा लेनी की बात कही है। आशीष ने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा, ‘सुबह की कॉफी, बिना शक्कर की…ये मुस्कुराहट मजबूरी में है जी…भगवान उठा ले मुझे!’ स्पॉटबॉय से बातचीत में आशीष रॉय ने कहा, मुझे अस्पताल में भर्ती किया गया है. मेरी हालत ठीक नहीं है.
http://तंत्र-मंत्र के फेर में पिता ने गला रेतकर की बेटी की हत्या, गिरफ्तार
मेरी किडनी ठीक से काम नहीं कर रही हैं. मेरे शरीर में लगभग 9 लीटर पानी जमा हो गया है, जिसको जल्द से जल्द निकालना जरूरी है. आशीष ने कहा, ‘डॉक्टर ने मुझे कुछ दवाईयां दी हैं. मुझे लगता है मैंने 4 लीटर पानी निकाल दिया है लेकिन अभी भी 5 लीटर पानी बचा हुआ है. देखते हैं आगे क्या होता है. आशीष ने बताया कि वह अकेले हैं और अपना ध्यान नहीं रख पाते. आशीष ने बताया कि वह इन दिनों आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि, ‘मेरे लकवाग्रस्त होने के बाद, मैं बहुत बेहतर हो गया. लेकिन, मुझे कोई काम नहीं मिला. मैं अब अपनी बचत पर जी रहा हूं, जो लगभग खत्म होने को है. इंडस्ट्री में किसी को मुझे काम देना पड़ेगा वरना आपको पता है कि क्या होता है.
http://विधायक देवती कर्मा के PSO ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या










