नई दिल्ली. टीवी शो ‘ससुराल सिमर का’ फेम एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर सुसाइड केस में हर दिन नए खुलासे होते दिख रहे हैं. अब इस मामले में नया अपडेट आया है. इस मामले में पुलिस ने कोर्ट में चालान पेश किया है. पुलिस ने चालान में बताया है कि आरोपी राहुल नवलानी ने नहाते समय उसका वीडियो बना लिया था. उसकी शादी पक्की होने पर राहुल ने मंगेतर को यह वीडियो भेज दिया था, जिससे शादी टूट गई थी. बाद वैशाली ने आत्महत्या कर ली थी. वीडियो अगस्त 2021 में गोवा में बनाया गया था. यहां पर वैशाली गोवा के एक होटल में तीन दिन तक राहुल के साथ रुकी थी. वे दोनों यहां पर घूमने आए थे और दोनों में शादी की बात हुई.
https://कई IPS अधिकारियों का स्थानांतरण, संतोष सिंह बिलासपुर; उदय कोरबा एसपी
इसी दौरान राहुल ने वीडियो बना लिए थे. पुलिस ने वैशाली के मंगेतर इंजीनियर मितेश गौर से भी इस बात की पुष्टि करने के लिए जानकारी मांगी है. इस मामले में आरोपी राहुल नवलानी को जमानत मिल चुकी है. इस पर वैशाली के परिवार ने आपत्ति दर्ज करवाई थी, लेकिन उसे जमानत मिल गई. अब पुलिस के चालान से एक बार फिर राहुल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. बता दें कि अक्टूबर 2022 में वैशाली ने इंदौर में साईं बाग कॉलोनी के अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. वैशाली की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने पड़ोसी राहुल नवलानी और उनकी पत्नी दिशा नवलानी के खिलाफ धारा 306 (हत्या के लिए उकसाना) के तहत केस दर्ज किया है.
https://इस भाभी ने घर की छत पर मचाया गदर, घायल कर देंगे लटके-झटके










