আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

रेप पीड़िता ने कहा- जान को खतरा, परिवार को भी धमकाया जा रहा

Published on: January 26, 2023
---Advertisement---

रायपुर. नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे पलाश चंदेल पर एक आदिवासी युवती ने उससे अनाचार करने का आरोप लगाया है. बाद से पुलिस आरोपी पलाश की तलाश कर रही है. इस बीच पीड़िता ने मीडिया से चर्चा की है. उसने कहा है कि मेरी जान को खतरा है. मेरे परिवार को भी धमकाया जा रहा है. मुझे न्याय मिलना चाहिए. युवती ने कहा यदि मेरे साथ कुछ होता है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी पलाश की, उसके पिता नारायण चंदेल की होगी. मैं सीएम भूपेश से सुरक्षा की मांग करती हूं. मैं यहां से पीएम मोदी से भी सुरक्षा की मांग करती हूं.

https://पहले दिन ‘पठान’ ने मचाया धमाल, की रिकॉर्डतोड़ कमाई

पीड़ित ने कहा कि मैं आदिवासी युवती हूं, इसके बावजूद किसी ने मेरी तरफ मदद का हाथ नहीं बढ़ाया. युवती ने कहा कि मैं बहुत परेशान हो चुकी हूं. इसलिए मैं सबको संबोधित कर रही हूं. उसने बताया कि मेरे रिश्तेदार जहां-जहां हैं, वहां भाजपा के लोग जाकर उन्हें धमका रहे हैं. मेरा पूरा परिवार परेशान है. मैं सीएम और राज्यपाल को भी पत्र लिखा है. मेरे परिवार को इस हद तक प्रताड़ित किया गया है कि वो अपने काम में नहीं जा पा रहे हैं. उनको घर से निकलने में डर लग रहा है. केस वापस लेने धमकाया जा रहा है.

https://कुमकुम सर्जिकल हॉस्पिटल में आज नि:शुल्क परामर्श देंगे डॉ. शर्मा

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now