महासमुंद. नगर से लगे हाईस्कूल बेमचा में पदस्थ व्याख्याता एलबी श्रीमती किरण पटेल द्वारा बिना ड्यूटी किए वेतन आहरित करने का मामला सामने आया है. पूर्व पार्षद पंकज साहू ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी ने 14 सितंबर 2022 को भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला कार्यालय में संलग्नीकरण का आदेश निकाला. पर, विभाग में इसकी फाइल ही नहीं चली और ऊपर से ही आदेश जारी किया गया. शिकायत होने पर 13 जनवरी 2023 को संलग्नीकरण समाप्त का आदेश भी जारी किया गया और मूल शाला में उपस्थित होने के लिए आदेशित किया गया. स्कूल के प्राचार्य ने पूछने पर बताया कि आज तक श्रीमती पटेल स्कूल में ड्यूटी हेतु उपस्थित नहीं हुई हैं.
https://पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को जान से मारने की धमकी, भाई ने दर्ज कराई FIR
पंकज साहू ने बताया कि श्रीमती पटेल बगैर सेवा दिए अभी तक वेतन आहरण कर रही हैं, जिससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह लग रहा है. उन्होंने कहा कि वे जिम्मेदारों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए प्रयासरत हैं. उन्होंने कहा कि स्कूल के सैकड़ों बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर शासन को चूना लगाते हुए बगैर कार्य के वेतन आहरण कर अनियमितता बरती गई है. जिसके लिए जिम्मेदारों के विरुद्ध वैधानिक कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी. बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कदापि बर्दाश्त नहीं किया जा सकता.
https://एक-दूजे के हुए अथिया शेट्टी और केएल राहुल, शादी की तस्वीरें आईं सामने







