नई दिल्ली. सुनील शेट्टी की बेटी और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी शादी के बंधन में बंध चुकी हैं. उन्होंने 23 जनवरी को खंडाला स्थित फार्महाउस पर क्रिकेटर केएल राहुल के साथ सात फेरे लिए. यह शादी बेहद निजी रही, जिसमें सिर्फ करीबी दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल हुए थे. बताया जा रहा है कि अथिया और केएल राहुल ने शाम 4 बजे फेरे लिए. जिंदगीभर के लिए एक-दूसरे का हाथ थामने के बाद अथिया और केएल राहुल ने फैंस के साथ अपनी शादी की प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं. साथ में एक खूबसूरत नोट भी लिखा है. दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई हैं.
https://तीन नगर पालिका अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस
शेयर किए गए पोस्ट में अथिया और केएल राहुल ने लिखा है- आज हमने हमारे प्रियजनों के आशीर्वाद से अपने घर में शादी की. हम बहुत खुश हैं. हमारा दिल कृतज्ञता और प्यार से भरा हुआ है. हमसफर के साथ इस सफर में हमें आपके आशीर्वाद की जरूरत है. बता दें कि अथिया शेट्टी और केएल राहुल पिछले 4 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, लेकिन उन्होंने अपना रिलेशनशिप 2021 में फिल्म ‘तड़प’ की स्क्रीनिंग पर ऑफिशियल किया था. इस फिल्म से अथिया के भाई अहान ने बॉलीवुड डेब्यू किया. फिल्म की स्क्रीनिंग पर अथिया और केएल राहुल ने एक साथ एंट्री की थी और मीडिया को पोज भी दिए थे.
http://नए फीचर्स के साथ Hyundai Aura Facelift लॉन्च, जानिए कीमत










