नई दिल्ली. Hyundai मोटर्स ने इंडियन मार्केट में नई Aura Facelift लॉन्च कर दी है. इसकी शुरुआती कीमत 6.29 लाख रुपए (एक्स शोरूम) है. चार एयरबैग्स (स्टैंडर्ड) और 6 एयरबैग्स (ऑप्शनल) के साथ ही 30 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स से लैस यह धांसू सेडान 6 मोनोटोन कलर ऑप्शन में आई है. नई औरा की बुकिंग जारी है. फर्स्ट-इन-सेगमेंट वायरलेस चार्जिंग, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम टाइस-सी यूएसबी फास्ट चार्जर से लैस है.
https://अंडमान-निकोबार : परमवीर चक्र से सम्मानित जवानों पर रखा गया 21 द्वीपों का नाम
नई ह्यूंदै औरा फेसलिफ्ट में 1.2 लीटर कप्पा पेट्रोल इंजन 5 स्पीड MT/AMT ऑप्शन में है, जो कि 6000 आरपीएम पर 83 पीएस पावर और 113.8 न्यूटन मीटर मैक्सिमम टॉर्क जेनरेट करता है. वहीं, इसका 1.2 लीटर Bi-Fuel (Petrol+CNG) इंजन 5 स्पीड MT ट्रांसमिशन के साथ है, जो कि 6000 rpm पर 69 पीएस की पावर और 4000 rpm पर 95.2 न्यूटन मीटर का पिक टॉर्क जेनरेट करता है. वहीं, खूबियों की बात करें तो इसमें 3.5 इंच का मल्टी इन्फॉर्मेशन डिस्प्ले, फूटवेल लाइटिंग, वायरलेस फोन चार्जर, ऑटोमैटिक हेडलैंप, 8 इंच की स्क्रीन, स्टीयरिंग व्हील माउंटेड कंट्रोल्स और क्रूज कंट्रोल के साथ ही पुश स्टार्ट/स्टॉप बटन भी है.
https://चलती बाइक पर रोमांस करना कपल को पड़ा भारी, पुलिस ने लिया एक्शन










