আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

अंधे कत्ल का खुलासा, 6 हजार रुपए न देने पर पुत्र ने की थी पिता की हत्या

Published on: January 22, 2023
---Advertisement---

महासमुंद. पुलिस ने एक साल बाद एक अंधे कत्ल का खुलासा किया है. पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि हत्यारा कोई और नहीं मृतक का पुत्र ही है. उन्होंने बताया कि 25 मई को मौदहापारा थाना रायपुर में धारा 174 जाफौ के कोसरंगी निवासी मृतक जनकराम साहू (55) का शून्य में मर्ग डायरी प्राप्त होने से महासमुंद में मर्ग पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया. पीएम रिपोर्ट में धारदार वस्तु से मारकर चोट पहुंचाकर हत्या करना पाए जाने पर अज्ञात के खिलाफ धारा 302 पंजीबद्ध कर पुलिस ने विवेचना में लिया. विवेचना के दौरान पता चला कि मृतक का अपने पुत्र शंकरलाल साहू के साथ संबंध अच्छा नहीं था. पैसा को लेकर अक्सर वाद-विवाद होता रहता था.

https://श्रद्धा मर्डर केस में 3000 पन्नों की ड्राफ्ट चार्जशीट तैयार, जल्द दाखिल करेगी पुलिस

जिसके आधार पर पुलिस की टीम ने संदेही शंकरलाल साहू को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ प्रारंभ की. वह पुलिस को मनगढ़ंत बाते कहकर गोल-मोल जवाब देने लगा. कड़ाई से पूछताछ करने पर अंततः वह टूट गया और अपराध स्वीकार किया. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 11 जनवरी 2022 को जनकराम साहू साइकिल से रुपए निकालने के लिए महासमुंद बैंक आया था. शाम हो जाने पर मोंगरा निवासी अपने भाई लखन साहू के यहां रुका. वहां से अपने पुत्र शंकरलाल साहू को फोन लगवा कर लेने के लिए बाइक से बुलवाया. फिर दोनों पिता-पुत्र ग्राम कोसरंगी आ गए. अगले दिन शंकरलाल साहू ने अपने पिता से जेसीबी वाले को देने लिए 6 हजार रुपए मांग की. तब उसके पिता ने देने से मना करते हुए उसे डांटा. जनकराम साहू दोपहर लगभग सवा एक बजे अपनी साइकिल लेने पैदल घर से ग्राम मोंगरा के लिए निकल गया. रुपए नहीं देने से शंकर गुस्से में था.

https://Jio के लॉन्च किए दो नए रिचार्ज प्लान, 225GB डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS

इसी कारण अपने पिता का पीछा करते हुए गुरूकुल आश्रम कोसरंगी कच्ची रोड की तरफ गया. जहां रास्ते में उसका पिता जनकराम साहू मिला. तब आरोपी बाइक खड़ी कर अपने पास रखे धारदार चाकू से पीछे से कमर पर घोंप दिया. बाद घटना में प्रयुक्त चाकू व पहने शर्ट को घर के कमरे में रख दिया. बाद एक व्यक्ति ने फोन कर बताया कि उसके पिता तेजबहादुर राइस मिल के पास गिरा पड़ा है. बाद वह वहां पहुंचा. उसने एम्बुलेंस से अपने पिता को जिला अस्पताल ले गया, जहां से मेकाहारा रायपुर रेफर किया गया. जहां उसकी मौत हो गई. आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू, मोबाइल, बाइक जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now