আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

किसानों के लिए राज्य स्तरीय हेल्प लाइन नंबर शुरू, शिकायत और सुझाव करा सकते हैं दर्ज

Published on: January 3, 2020
---Advertisement---

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर खरीफ वर्ष 2019-20 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के संबंध में किसानों की शिकायत, सुझाव एवं पूछताछ के लिए राज्य स्तरीय किसान हेल्पलाइन नम्बर शुरू कर दिया गया है. साथ ही प्रदेश के किसानों को पुलिस हेल्पलाइन नम्बर 112 पर भी जानकारी लेने, शिकायत करने अथवा सुझाव देने की सुविधा दी गई है. प्रदेश के किसान हेल्पलाइन नम्बर 112 एवं 1967 तथा 1800-233-3663 पर जानकारी प्राप्त कर सकते है. यह हेल्पलाइन नम्बर सुबह 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक संचालित होंगे. हेल्पलाइन शुरू करने के संबंध में यहां मंत्रालय महानदी भवन से खाद्य विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह द्वारा आदेश जारी कर दी गई है.

http://खरीदी केन्द्र में अव्यवस्था, समिति प्रबंधक सहित संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश

जारी आदेश के अनुसार राज्य स्तरीय किसान हेल्पलाइन नम्बर पर कोई भी किसान धान उपार्जन केन्द्र से संबंधित जानकारी ले सकता है और अपनी शिकायत एवं सुझाव भी दर्ज करा सकता है. हेल्पलाइन के अलावा किसान अपनी शिकायत एवं सुझाव जनभागीदारी वेबसाइट http://khadya.cg.nic.in/citizen/citizenhome.aspx पर ऑनलाइन दर्ज करा सकते है. इसके अलावा किसानों को धान खरीदी संबंधी जानकारी जैसे खरीदी केन्द्र में धान बेचने, टोकन, भुगतान आदि की जानकारी प्राप्त करने के लिए विभाग द्वारा ’’धनहा’’ एप भी प्रारंभ किया गया है. एन्ड्रायड मोबाइलधारी किसान ’’धनहा’’ एप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कर इस संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकते है. खाद्य सचिव ने राज्य स्तरीय किसान हेल्पलाइन नम्बर की जानकारी सभी धान खरीदी केन्द्रों में प्रदर्शित करने के साथ ही किसानों को भी इसकी जानकारी देने के निर्देश दिए है.

http://बेटी होने का दावा करने वाली महिला पर भड़कीं अनुराधा पौडवाल, कही ये बात

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now