रायपुर. खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने आज मंदिर हसौद, उमरिया, रीवां और आरंग के धान खरीदी केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया. भगत ने रीवां उपार्जन केन्द्र में निरीक्षण के दौरान अव्यवस्था पाए जाने पर वहां के समिति प्रबंधक सहित संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई करने निर्देश दिए हैं. उन्होने कहा कि वे धान खरीदी केंद्रों का निरंतर औचक निरीक्षण करेंगे और अव्यवस्था और किसी तरह की शिकायत मिलने पर कार्रवाई करेंगे. भगत ने कहा है कि अचानक बारिश की वजह से जो किसान 2 और 3 जनवरी को धान नहीं बेच पाए हैं उन्हें पुनः टोकन जारी करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं. उन्होंने कहा कि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए.
http://बेटी होने का दावा करने वाली महिला पर भड़कीं अनुराधा पौडवाल, कही ये बात
प्रदेश में खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 में किसानों से अब तक 32.63 लाख मेट्रिक टन धान का उपार्जन किया जा चुका हैम् गत दिनों प्रदेश के कुछ हिस्सों में आकस्मिक बारिश होने के कारण कुछ खरीदी केन्द्रों के फड़ के गीले होने की स्थिति निर्मित हुई है. ऐसी स्थिति में किसानों को 2 और 3 जनवरी को धान बेचने हेतु जारी टोकन के स्थान पर पुनः टोकन जारी किया जाएगा. शासन द्वारा पंजीकृत किसानों के धान की निर्धारित पात्रता अनुसार खरीदी की समुचित व्यवस्था की गई है. किसान अपना धान पुनः टोकन जारी कराकर खरीदी केन्द्रों में लाकर विक्रय कर सकते हैं.
http://अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई, नामांकन दाखिल करने आ रहे 9 घायल







