আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे पर अनाचार का केस दर्ज

Published on: January 19, 2023
---Advertisement---

रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे पलाश चंदेल पर एक आदिवासी युवती ने अनाचार का केस दर्ज कराया है. युवती की शिकायत पर पुलिस ने पलाश के खिलाफ अनाचार सहित अन्य धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया है. शिकायत करने वाली महिला सरकारी नौकरी करती है. उसने बताया कि 2018 में फेसबुक के माध्यम से पलाश चंदेल उसके संपर्क में आया था. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि पलाश ने उसे शादी का प्रस्ताव दिया था और शादी करने के नाम पर लंबे समय से उसका शारीरिक शोषण कर रहा था. आरोपी को ये भी मालूम था कि, पीड़िता आदिवासी वर्ग से है. उनके मुताबिक आरोपी द्वारा लगातार किए जा रहे शारीरिक शोषण से 2021 में वह गर्भवती हो गई थी, लेकिन पलाश ने धोखे से उसे गर्भपात की गोली खिला दी.

https://जूदेव ने बसना में 1100 लोगों की कराई ‘घर वापसी’

जिससे उसका गर्भपात हो गया था. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी उसके साथ मारपीट भी करता था. पलाश युवती को अपने पिता नारायण चंदेल के रूतबे का डर दिखाकर धमकाया करता था कि, वह उसे नौकरी से निकलवा देगा. आरोपी के ऐसे डराने धमकाने और अपने यौन शोषण से त्रस्त होकर पीड़िता ने रायपुर आकर अनुसूचित जनजाति आयोग, राज्य महिला आयोग, महिला थाना रायपुर में शिकायत की. बाद आरोपी के खिलाफ 376, 376(2) (छ), 313 व 3(2) एसटी/एससी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. पीड़िता ने आरोपी पलाश चंदेल से अपनी एवं अपने परिवार की सुरक्षा की भी मांग की है.

https://तहसील कार्यालय की जमीन पर हो रहा खुलेआम अतिक्रमण, प्रशासन मौन!

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now