पिथौरा. मनरेगा कार्य मजदूरों की बजाय मशीनों से कराकर फर्जी बिल आहरण की शिकायत गिरना ग्राम पंचायत की महिला पंच के साथ ग्रामीण महिलाओं ने की है. मामले को संज्ञान में लेते हुए मनरेगा राज्य शाखा से जांच के आदेश भी दिए गए हैं. ग्राम पंचायत गिरना की महिला सरपंच गायत्री, अन्य पंचों व ग्रामीणों द्वारा पंचायत के सरपंच-सचिव पर आरोप लगाते हुए शिकायत की है. शिकायत में बताया गया है कि महात्मा गांधी मनरेगा अंतर्गत ग्राम पंचायत- गिरना, पिथौरा के सीसी नाली के मिट्टी कार्य में जेसीबी मिशन का उपयोग कर बनाया गया है.
https://‘पटवारियों के खिलाफ रिश्वत की आ रही शिकायतें, एसडीएम जांच कर कार्रवाई करें अन्यथा कार्रवाई’
जबकि, मनरेगा में मिट्टी के कार्यों को मजदूरों से कराकर उन्हें रोजगार देने का स्पष्ट निर्देश होने के बाद भी गिरना पंचायत के सरपंच-सचिव द्वारा सरकारी निर्देर्शों की अनदेखी करते हुए जेसीबी से मिट्टी कार्य करवाते हुए इसका भुगतान फर्जी तरीके और बिना कार्य किए मजदूरों का मस्टररोल निकालकर अनियमितता की गई है. उक्त संबंध में ग्राम पंचायत के सचिव सी विशाल ने बताया कि जेसीबी से मिट्टी कार्य कराया गया है, पर यह कार्य सरपंच के निर्देश पर कराया गया.
https://Samsung के दो सस्ते 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानिए कीमत
मनरेगा विभाग ने दिए जांच के आदेश
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी परिषद विकास भवन, तृतीय तल, सेक्टर-19, नार्थ ब्लॉक नवा रायपुर, अटल नगर, छत्तीसगढ़ से 29 दिसम्बर को जारी आदेश में मनरेगा जिला कार्यक्रम समन्वयक/कलेक्टर महासमुंद को लिखे पत्र में कहा गया है कि गायत्री द्वारा महात्मा गांधी नरेगा अन्तर्गत ग्राम पंचायत गिरना, पिथौरा के सीसी नाली के मिट्टी कार्य में जेसीबी मशीन का उपयोग और बिना कार्य किए गजदूरों का मस्टररोल निकालकर तकनीकी सहायक व सरपंच द्वारा अनियमितता किए जाने संबंधी शिकायत की गई है. उपरोक्त प्रकरण में सात दिवस के भीतर नियमानुसार जांच कराकर की गई कार्रवाई का अपने अभिमत सहित इस कार्यालय को उपलब्ध कराते हुए वस्तुस्थिति से संबंधितों को अवगत कराएं.
https://‘शांकुतलम’ का गाना ‘मल्लिका-मल्लिका’ रिलीज, सामंथा का ये अवतार शायद ही कभी देखा होगा







