नई दिल्ली. करमाला मोडेक्स नाम की केरल की एक 45 वर्षीया महिला ने अनुराधा पौडवाल को अपनी बायोलॉजिकल मां बताया. अब इस खबर पर अनुराधा पौडवाल ने रिएक्ट किया है. अनुराधा पौडवाल ने केरल की महिला के दावे को बेवकूफी भरा बताकर खुद को इस मामले से जोड़ने से मना किया है. सिंगर ने कहा- मैं इस तरह के मूर्खतापूर्ण बयानों पर सफाई नहीं देती. यह मेरी गरिमा से नीचे है. आपकी चिंता के लिए धन्यवाद. अनुराधा पौडवाल का मानना है कि ये लोग वसूली करने के लिए ऐसा कर रहे हैं. इसके अलावा केस दर्ज करने को लेकर भी अनुराधा पौडवाल ने कई सवाल उठाए. उन्होंने कहा ‘मैं जानना चाहूंगी कि आखिर किस आधार पर कोर्ट ने केस स्वीकार कर लिया?’
http://अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई, नामांकन दाखिल करने आ रहे 9 घायल
बता दें कि केरल की महिला करमाला मोडेक्स का कहना था कि उसका जन्म साल 1974 में हुआ था. जब वो चार दिन की थी तभी अनुराधा पौडवाल ने उसे पोंनाचन और अगनेस दंपति को सौंप दिया था. ये दोनों ही उनके करीबी दोस्त थे. उस दौरान अनुराधा अपना करियर बनाने में मशगूल थीं और बिजी रहने के चलते बच्चे की जिम्मेदारी नहीं लेना चाहती थीं. करमाला ने ये भी बताया कि पिता ने मरते-मरते उसे ये सच्चाई बताई थी. जिसे जानने के बाद उसने कई बार अनुराधा पौडवाल से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने बात नहीं की. बता दें, करमाला ने अनुराधा पौडवाल से मुआवजे के तौर पर 50 करोड़ रुपए मांगे हैं. साथ ही डीएनए टेस्ट की मांग की है. महिला ने अनुराधा के खिलाफ तिरुवनंतपुरम के डिस्ट्रिक फैमिली कोर्ट में केस फाइल किया है.
http://प्रेमी ने पहले प्रेमिका को चाकू से गोदा, फिर खुद भी फांसी पर झूला










