पिथौरा/कसडोल. वन परिक्षेत्र देवपुर और सोनाखान में दो बायसन व एक नील गाय की मौत हो गई. मौत का कारण बायसन का उम्रदराज होना व नील गाय का सड़क किनारे लगी कंटीली तार में फंसने को बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार बलौदाबाजार वन मंडल में विगत 2 दिनों के अंदर तीन वन्य प्राणियों की मौत की खबर है. जिसमें दो बायसन व एक नील गाय शामिल है. वन विभाग द्वारा तीनों वन्य प्राणियों का पोस्टमार्टम करवा कर अंतिम संस्कार कर दिया गया है. विभागीय जानकारी के अनुसार मंगलवार को देवपुर परिक्षेत्र के कक्ष क्रमांक-271 ठेलकाडबरी में एक बायसन मृत पाया गया था.
https://कांग्रेस को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए मनप्रीत सिंह बादल
बुधवार को सोनाखान परिक्षेत्र के कक्ष क्रमांक-262 फुरफुंदी झालपानी की पहाड़ी में एक बायसन मृत पाया गया. घटना के बाद वन विभाग द्वारा कसडोल के पशु चिकित्सक को बुलाकर पोस्टमार्टम करवाया गया. पशु चिकित्सक डॉ. लोकेश वर्मा के अनुसार दोनों बायसनों की मौत बीमारी व उम्र अधिक होने कारण हुई है. पोस्टमॉर्टम के बाद घटनास्थल पर ही वन अधिकारियों की मौजूदगी में शव दाह किया गया. एक अन्य घटना में ग्राम रामपुर के कक्ष क्रमांक-127 में रामपुर सड़क किनारे लगी फेंसिंग तार में फंसने से नीलगाय की मौत हो गई. उसका भी पंचनामा व पोस्टमॉर्टम कराकर घटनास्थल के समीप ही शव दाह भी कर दिया गया.
https://‘इंडिगो की फ्लाइट का इमरजेंसी गेट तेजस्वी सूर्या ने खोला’







