আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

शराब दुकान से 1.64 लाख लेकर हुआ था फरार, आरोपी गिरफ्तार

Published on: January 18, 2023
---Advertisement---

महासमुंद. झलप अंग्रेजी शराब दुकान से बिक्री रकम का गबन के आरोपी फरार सेल्समेन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया. पटेवा पुलिस के मुताबिक आरोपी सेल्समेन जुगल कुमार सिन्हा के खिलाफ शराब दुकान से बिक्री रकम कलेक्शन करने वाली सुमीत फैसलिटीज प्राइवेट लिमिटेड के लोकेश राव ने 1.64 लाख रुपए गबन करने की शिकायत दर्ज कराई थी. मामले में पुलिस जुर्म दर्ज कर तलाश में जुटी थी. मंगलवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी पिथौरा थाना क्षेत्र स्थित अपने गांव अमलीडीह आया हुआ है.

https://‘इंडिगो की फ्लाइट का इमरजेंसी गेट तेजस्वी सूर्या ने खोला’

पुलिस ने दबिश दी और आरोपी को पकड़ लिया. मंगलवार को ही उन्हें न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया. बता दें कि बीते 6 जनवरी को झलप अंग्रेजी शराब दुकान में जांच के लिए आबकारी विभाग की टीम पहुंची थी. इस दौरान दुकान में रखे बिक्री रकम 4,66,140 रुपए में लॉकर में से 164040 रुपए गायब था और केवल 3,02,100 रुपए ही था. घटना की रात आरोपी सेल्समेन ने दुकान में मोबाइल चार्जर छुटने की बात कहते हुए चाबी मांगी और रकम चुराकर फरार हो गया था. पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 409 भादवि का अपराध कायम किया था.

https://किली पॉल ने ‘मेरा दिल ये पुकारे आजा’ पर बनाया वीडियो, हुआ वायरल

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now