महासमुंद. भंवरपुर से नामांकन दाखिले के लिए महासमुंद आ रहे ग्रामीण खल्लारी के पास सड़क हादसे में घायल हो गए. पुलिस ने सभी को उपचार के लिए बागबाहरा सीएचसी में भर्ती कराया है जहां उनका उपचार जारी है. खल्लारी थाना प्रभारी ने बताया कि घटना सुबह 11 बजे की है. भंवरपुर से आ रही स्कार्पियों क्रमांक सीजी 05 डब्लू 9909 अंवराडबरी मोड़ के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई जिससे वाहन में सवार सभी घायल हो गए. सूचना पर सभी को डायल 112 के माध्यम से उपचार के लिए सीएचसी बागबाहरा में भर्ती कराया गया है. बताया जाता है कि भंवरपुर चौकी के ग्राम रजपालपुर से जिला पंचायत सदस्य के लिए नामांकन दाखिल करने आ रही हेमकुमारी नायक के साथ करीब 9 अन्य ग्रामीण घायल हुए हैं.
http://प्रेमी ने पहले प्रेमिका को चाकू से गोदा, फिर खुद भी फांसी पर झूला
भिलाई स्टील प्लांट में गैस रिसाव, 6 कर्मचारी प्रभावित
भिलाई. भिलाई स्टील प्लांट में गुरुवार देर रात गैस रिसाव से डीजीएम समेत 6 कर्मचारी इसकी चपेट में आ गए. हानिकारक गैस के असर से सभी की तबीयत बिगड़ गई. इसके बाद फौरन उन्हें सेक्टर-9 स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया. तीन कर्मचारियों का इलाज आईसीयू में चल रहा है. इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है.
http://किसानों को धान का 2500 रुपए मूल्य देने मुख्यमंत्री ने गठित की समिति







