আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

सरायपाली में कुमकुम सर्जिकल हॉस्पिटल का शुभारंभ आज

Published on: January 18, 2023
---Advertisement---

सरायपाली. बस्ती सरायपाली रोड डाक घर के सामने सरायपाली में कुमकुम सर्जिकल हॉस्पिटल का शुभारंभ होने जा रहा है. मुख्य अतिथि विधायक किस्मतलाल नंद 18 जनवरी को शाम 4 बजे हॉस्पिटल का उद्घाटन करेंगे. यहां अंचल के सुप्रसिद्ध लेप्रोस्कोपी सर्जन डॉ. प्रवीण कुमार शर्मा प्रतिदिन उपलब्ध रहेंगे. ज्ञात हो कि डॉ. शर्मा ने कई ऐसे लोगों को नया जीवनदान दिया है, जो गंभीर से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे. उन्होंने सफल ऑपरेशन कर लोगों को मौत के मुंह से बचाया है. अपने इलाज से पहचान बनाने वाले डॉ. प्रवीण कुमार शर्मा नए स्थान पर पहले की तरह सेवा देंगे.

https://शादीशुदा महिला से गैंगरेप, 2 आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश

डॉ. शर्मा ने बताया कि उनके सामने कई बार ऐसी स्थिति आई, कि मरीज की स्थिति काफी खराब थी. मरीज की स्थिति इतनी नाजुक थी कि बचने की उम्मीद नहीं के बराबर थी, लेकिन उन्होंने सूझबूझ से कई लोगों का इलाज किया. जिससे वे पूरी तरह से स्वस्थ होकर बीमारी से छुटकारा पाकर वापस गए हैं. मरीज के परिवार जिस उम्मीद के साथ बिगड़े केस को उनके पास लेकर आए, उनके परिवार के भरोसे पर खरा उतरने में सफल साबित हुए हैं. डॉ. शर्मा द्वारा हर्निया, हाइड्रोसील, पाइल्स, फिशर, किडनी एवं पथरी, बवासीर, ओवेरियन कैंसर, गुर्दे की पथरी, प्रोस्टेट की बीमारी छोटा सिस्ट, बड़ा सिस्ट, किडनी में इन्फेक्शन जैसी बीमारियों का इलाज किया जाता है.

https://न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से श्रेयस अय्यर बाहर, इस खिलाड़ी को मौका

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now