আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

मिस यूनिवर्स में हरनाज संधू का उड़ा मजाक, ये है वजन बढ़ने की वजह

Published on: January 17, 2023
---Advertisement---

नई दिल्ली. पूर्व मिस यूनिवर्स हरनाज कौर संधू हाल ही में ‘मिस यूनिवर्स 2022’ के फिनाले में पहुंची थीं. हरनाज के बढ़े हुए वजन की तस्वीरें और वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुए, वो ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं. हालांकि, हरनाज संधू ने इससे पहले अपने वजन बढ़ने की वजह बता चुकी हैं. उन्होंने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए बताया था कि उन्हें सीलिएक रोग है. यह स्थिति ग्लूटन सेंसिटिविटी के कारण होती है. यह बीमारी गेहूं, जौ और राई में पाए जाने वाले ग्लूटन की वजह से होती है. हरनाज संधू ने पिछले साल दिसंबर के इजरायल में हुई 70वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता को जीता था. वो इससे पहले मिस दीवा 2021, फेमिना मिस इंडिया पंजाब 2019 भी जीत चुकी हैं और उन्होंने फेमिना मिस इंडिया 2019 प्रतियोगिता की टॉप 12 में भी जगह बनाई थी.

https://भारत जोड़ो यात्रा : राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक, घेरा तोड़ गले लग गया शख्स

पीटीआई से बात करते हुए हरनाज संधू ने खुलासा किया था- मैं उन लोगों में एक हूं जिसे पहले लोग ‘बहुत पतली’ कहकर ताना मारते थे और अब वो मुझे  ‘मोटी है’ कहकर ट्रोल करते हैं. मुझे सीलिएक रोग है, इस बारे में कोई नहीं जानता. मैं गेहूं का आटा और कई चीजें नहीं खा सकती. बता दें कि सीलिएक रोग में शरीर ग्लूटन को पचा नहीं पाता है जिससे आंत को नुकसान पहुंचाता है. वैश्विक स्तर पर यह बीमारी 100 में एक व्यक्ति को होती है. इस बीमारी में शरीर में ग्लूटेन जाने से छोटी आंत में प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया शुरू हो जाती है जो समय के साथ पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचाने लगती है और पोषक तत्वों को अवशोषित करने से रोकती है.

https://अनुसूचित क्षेत्रों में सामुदायिक सद्भाव बिगाड़ने वालों पर होगी त्वरित कार्रवाई

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now