আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Oppo A78 5G भारत में लॉन्च, मिलेगा शानदार डिस्प्ले और फास्ट चार्जिंग

Published on: January 16, 2023
---Advertisement---

नई दिल्ली. Oppo A78 5G को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. ओप्पो ए78 5G को ग्लोइंग ब्लू और ग्लोइंग ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है. फोन सिंगल स्टोरेज ऑप्शन में आता है. इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज की कीमत 18,999 रुपए है. भारत में इसकी बिक्री 18 जनवरी से शुरू होगी और बिक्री के दौरान ग्राहक आईसीआईसीआई, एसबीआई, बीओबी, आईडीएफसी, वनकार्ड और एयू फाइनेंस बैंकों से 10 प्रतिशत तक कैशबैक और छह महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई का लाभ उठा सकते हैं. इसमें 6.5 इंच का एचडी प्लस LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट, 480 निट्स ब्राइटनेस और 96 प्रतिशत कलर गैमट के साथ आता है. डिस्प्ले के साथ (1612×720 पिक्सल) रिजॉल्यूशन मिलता है.

https://नेपाल विमान हादसा : 3 दोस्तों की गई जान, लेकिन 2 ऐसे मौत के मुंह से बचे

ओप्पो A78 5G के साथ मीडियाटेक डाइमेंसिटी 700 5G प्रोसेसर को पैक किया गया है. चिपसेट 8 जीबी LPDDR4x रैम और 128 जीबी UFS 2.2 स्टोरेज के साथ आता है. फोन के साथ एक्सटेंडेड रैम का फीचर्स भी है, जिसके साथ 8 जीबी तक और रैम को बढ़ाया जा सकता है. इसमें माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट की मदद से भी स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है. फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है. जिसमें f/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा शामिल है. फोन के साथ सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. दोनों कैमरा सेटअप 30fps पर फुल-एचडी वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम हैं. इसमें 33W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000mAh की बैटरी मिलती है. फोन के साथ सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है.

https://कोहली ने धोनी की स्टाइल में लगाया हेलिकॉप्टर शॉट, वीडियो वायरल

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now