नई दिल्ली. हाल ही ‘आरआरआर’ के ‘नाटू नाटू’ सॉन्ग ने गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीता था और अब इसने लॉस एंजेलिस में हुए क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड में बेस्ट सॉन्ग का खिताब जीता है. यही नहीं, ‘आरआरआर’ को इस अवॉर्ड समारोह में बेस्ट फॉरन लैंग्वेज फिल्म का क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड मिला है.Critics Choice Awards ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर इसकी जानकारी दी और RRR की पूरी टीम को बधाई दी. यही नहीं, SS Rajamouli का एक वीडियो भी इस ट्विटर हैंडल ने शेयर किया. वीडियो में राजामौली अवॉर्ड को फ्लॉन्ट करते और खुशी से चहकते नजर आ रहे हैं.
https://शराब खरीदने की बात को लेकर हुए विवाद में दोस्त की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
बेस्ट फॉरन लैंग्वेज फिल्म कैटिगरी में RRR को ‘अर्जेंटीना 1985’, ‘बार्डो’, ‘डिसीजन टू लीव’ और All Quiet On The Western Front जैसी फिल्मों से तगड़ी टक्कर मिली. लेकिन ‘आरआरआर’ ने इन सभी फिल्मों को करारी शिकस्त देते हुए अवॉर्ड अपने नाम कर लिया. अब RRR की नजरें ऑस्कर्स 2023 पर हैं. इस फिल्म का ‘नाटू नाटू’ गाना बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटिगरी के लिए शॉर्टलिस्ट हो चुका है. ऑस्कर इस साल 12 मार्च को लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थिएटर में होंगे. नाटू नाटू ऑस्कर की दो कैटिगरी (रिमाइंडर लिस्ट और शॉर्टलिस्ट) तो पार कर चुका है और अब बस नॉमिनेशन चुना जाना बाकी है. पूरी उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार ‘आरआरआर’ देश को ऑस्कर दिला सकता है.
https://श्रीलंका को 317 रन से हराकर भारत ने दर्ज की वनडे में सबसे बड़ी जीत









