আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम सुनील होलकर का निधन

Published on: January 14, 2023
---Advertisement---

नई दिल्ली. शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम एक्टर सुनील होलकर (40) का 13 जनवरी को निधन हो गया. उन्होंने आखिरी बार नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म ‘गोष्ट एका पैठाणीची’ में काम किया था. सुनील नाटक, फिल्मों और टीवी शो तीनों माध्यमों से दर्शकों का मनोरंजन करते थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक सुनील पिछले कुछ दिनों से लिवर सोरायसिस से पीड़ित थे. उनका इलाज चल रहा था, पर, अचानक वह इस दुनिया से चले गए. सुनील होलकर के एक्टिंग सफर की अगर बात करें, तो एक्टर ने अशोक हांडे के चौरंग नाट्य संस्थान में कई वर्ष काम किया.

https://केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को जान से मारने की धमकी, 2 बार आया फोन

सुनील को हमेशा से ही एक एक्टर और कथावाचक के रूप में जाना जाता है. उन्होंने 12 से भी अधिक वर्षों तक थिएटर किया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुनील होलकर को शायद अपनी मौत का आभास पहले ही हो गया था. कहा जा रहा है कि उन्होंने अपने एक दोस्त को आखिरी मैसेज भेजा था, इसमें इसका जिक्र किया था. उन्होंने दोस्त को वाट्सऐप पर भेजे गए मैसेज में कहा था कि यह उनकी आखिरी पोस्ट है. वो सभी को अच्छे से अलविदा कहना चाहते थे और सबसे मिले प्यार के लिए धन्यवाद. साथ ही सुनील खुद से हुई गलतियों की माफी मांगना चाहते थे.

https://‘रिश्वतखोरी की शिकायतों, महुआ शराब बनाने वाले आदिवासियों से अवैध वसूली पर होगी कार्रवाई’

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now