আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

शराब पीकर कार्यालय पहुंचने वाले IAS सुधाकर खलखो हटाए गए

Published on: January 13, 2023
---Advertisement---

रायपुर. राज्य शासन ने प्रशासनिक बदलाव करते हुए अनुराग पांडेय को लोक आयोग रायपुर के सचिव का अतिरिक्त भार सौंपा है. साथ ही IAS सुधाकर खलखो को लोक आयोग से हटाकर संयुक्त सचिव मंत्रालय के पद पर पदस्थ किया है. बताया जा रहा है, सुधाकर खलखो आए दिन शराब पीकर कार्यालय पहुंच रहे थे. लोक आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति टीपी शर्मा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से इसकी शिकायत की थी. बाद खलखो को लोक आयोग से हटाने का आदेश जारी हो गया. सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक 2012 बैच के IAS अफसर सुधाकर खलखो को मंत्रालय बुला लिया गया है. उनको अभी बिना विभाग संयुक्त सचिव बनाया गया है.

https://खुदरा महंगाई दर घटकर 5.72 फीसदी हुई, पिछले एक साल में सबसे कम

खलखो जून 2022 में ही लोक आयोग का सचिव बनकर आए थे. उससे पहले वे ग्रामोद्योग, हस्तशिल्प विकास बोर्ड, माटी कला बोर्ड और हाथकरघा विकास और विपणन संघ की जिम्मेदारी संभाल चुके थे. लोक आयोग में उनका शराब पीकर अजीब हरकते की जानकारी के बाद अब उन्हें लोक आयोग से हटा दिया गया है. उनकी जगह पर 2009 बैच के IAS अनुराग पाण्डेय को लोक आयोग के सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है. अनुराग के पास अभी जल संसाधन विभाग के विशेष सचिव हैं. उनके पास राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी है. अब लोक आयोग के सचिव की जिम्मेदारी भी उनसे जुड़ गई है.

https://दिग्गज नेता शरद यादव का निधन, कल होगा अंतिम संस्कार

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now