আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

नारियल पानी व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार

Published on: January 3, 2020
---Advertisement---

रायपुर. गोकुल नगर में एक नारियल पानी व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना के बाद अज्ञात आरोपी फरार है. जानकारी के अनुसार मृतक राकेश जायसवाल है नारियल पानी का व्यवसाय करता था. बताया जा रहा है कि मृतक का शराब पीने के दौरान किसी के साथ विवाद हुआ. जिसके बाद उसके सीने में गोली मारी गई. गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे अंबेडकर अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस के मुताबिक घटना रात करीब 9:30 बजे की है.

http://फसलों की क्रय सीमा बढ़ाई गई, मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए और भी कई महत्वपूर्ण निर्णय

किसी अज्ञात आरोपी ने नारियल पानी के व्यवसायी राकेश जायसवाल को सीने में गोली मार दी. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.  मृतक मूलतः यूपी के जौनपुर का रहने वाला है. दो-तीन साल पहले ही वह रायपुर आया था. आरडीए कॉलोनी में अपनी पत्नी के साथ रहता था. उसकी पत्नी किराने का दुकान चलाती है. गोली मारने की वजहों का पता नहीं चल पाया है, किस वजह से हत्या की गई है. फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है.

http://मुख्यमंत्री भूपेश का अपने ही दल के जनप्रतिनिधि के साथ यह कैसा व्यवहार?

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now