नई दिल्ली. Auto Expo 2023 के दूसरे दिन भी सस्टेनेबिलिटी पर ज्यादा फोकस करने के साथ भारत में मोबिलिटी के भविष्य को शोकेस करते हुए MG Motor India ने अपनी तीसरी पीढ़ी के हाइड्रोजन फ्यूल सेल टेक्नोलॉजी के साथ न्यू एनर्जी व्हीकल्स (NEV) का प्रदर्शन किया. इसके साथ ही MG Euniq 7 जो कि एक 7-सीटर हाइड्रोजन फ्यूल सेल इलेक्ट्रिक व्हीकल (FCEV) लग्जरी MPV ने भारत में अपना डेब्यू किया. इस मॉडल की वैश्विक बाजारों में Maxus Euniq 7 के नाम से बिक्री जारी है. यह MG की मूल कंपनी SAIC के वैश्विक पोर्टफोलियो में एकमात्र पैसेंजर FCEV है जिसका उत्पादन हो रहा है. डायमेंशन की बात करें तो, Euniq 7 की लंबाई 5225 mm, चौड़ाई 1980 mm और ऊंचाई 1938 mm है और इसका व्हीलबेस 3198 mm है.
https://भागवत कथा सुनने का आदेश जारी करने पर बीईओ, शिकायत पर तहसीलदार हटाए गए
एमपीवी में ब्रांड की एडवांस्ड FCEV टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है. इसके पावरट्रेन सेटअप में 92kW फ्यूल सेल स्टैक शामिल है जो 201 bhp का पावर बनाने वाली स्थायी चुंबक इलेक्ट्रिक मोटर से जुड़ा है. इसमें 6.4 किलोग्राम की संचयी क्षमता वाले तीन हाइड्रोजन टैंक हैं. हाइड्रोजन को 70 MPa के प्रेशर में स्टोर किया जाता है और टैंक 3 से 5 मिनट में भर जाते हैं. फुल टैंक के साथ, Euniq 7 MPV 605 किमी तक की (NEDC साइकिल पर) रेंज का वादा करती है.Euniq 7 MPV 4.9 सेकंड में 0 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है और 150 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड हासिल कर सकती है. ईंधन टैंक कार्बन फाइबर सुदृढीकरण से बने होते हैं जो 842 डिग्री सेल्सियस के उच्च तापमान का सामना करने में सक्षम होते हैं.
https://‘रामचरितमानस नफरत फैलाने वाला ग्रंथ’, शिक्षा मंत्री का विवादित बयान










