नई दिल्ली. मोस्ट अवेटेड स्मार्टफोन iQOO 11 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गया है. इस स्मार्टफोन का फैंस को बेसब्री से इंतजार है, जिसे कंपनी ने Snapdragon 8 Gen 2 के साथ लॉन्च किया है. इस स्मार्टफोन के 8GB RAM और 256GB स्टोरेज की कीमत 59,999 रुपए है. वहीं 16GB RAM और 256GB स्टोरेज की कीमत 64,999 रुपए है. ग्राहक 12 जनवरी के दिन दोपहर 12 बजे पहली सेल से खरीद सकते हैं. इस सेल के दौरान ग्राहक फोन को एक्सट्रा एक्सचेंज बोनस और No-Cost EMI के साथ खरीद सकते हैं. वहीं 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले स्मार्टफोन को आप HDFC & ICICI बैंक ऑफर के साथ 5,000 रुपए की छूट, प्राइम डिस्काउंट पर 1,000 और एक्सचेंज बोनस के साथ 3,000 में खरीद सकते हैं.
इन सभी ऑफर्स को लगाने के बाद आपके स्मार्टफोन की कीमत 50,999 रुपए हो जाती है. इसके अलावा 16GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर आप HDFC & ICICI बैंक ऑफर के साथ 5,000 रुपए की छूट, प्राइम डिस्काउंट पर 1,000 और एक्सचेंज बोनस के साथ 3,000 में खरीद सकते हैं. इन सभी ऑफर्स को लगाने के बाद आपके स्मार्टफोन की कीमत 55,999 रुपए हो जाती है. फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP Samsung GN5 का प्राइमरी कैमरा है. इसके साथ OIS सपोर्ट मिलता है. इसके साथ 13MP का टेलीफोटो सेंसर और एक 8MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर शामिल है. सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP कैमरा दिया गया है. फोन की बैटरी 5000mAh की है, जिसके साथ 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है.
https://रोजगार के अवसर : 603 विभिन्न पदों के लिए 12 को प्लेसमेंट कैम्प










