আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

अंधे कत्ल का खुलासा, पत्नी व उसके प्रेमी समेत चार गिरफ्तार

Published on: January 6, 2023
---Advertisement---

महासमुंद. लगभग चार माह पूर्व अमलोर जंगल में सड़ी-गली लाश मिलने के मामले में पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक की पत्नी, उसके प्रेमी और उसके अन्य दो साथियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उक्त आरोपियों के खिलाफ धारा 302, 120 बी, 201 और 34 के तहत कार्रवाई की. मामले का खुलासा करते हुए एसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक रविशंकर की पत्नी विद्या कमलवंशी (29) का विवाह के बाद से विवाद चल रहा था और उसका बलौदाबाजार के गिरौदपुरी निवासी विक्रम साहू (28) के साथ आईटीआई के दौरान प्रेम संबंध था.

नौ माह पूर्व विक्रम से उसकी पुन: बातचीत शुरू हुई. इस दौरान विद्या ने पति द्वारा मारपीट करने से परेशान होकर अलग होने की बात विक्रम को बताते हुए उससे विवाह करने की इच्छा जताई. विद्या को तलाक लेने पर संपत्ति और बच्चों से अलग होने का डर था इसलिए उसने पति को ही रास्ते से हटाने के लिए प्रेमी विक्रम के साथ योजना बनाई. योजना के तहत विक्रम ने अपनी दूसरी प्रेमिका परमेश्वरी (परी) देवांगन (22) को रविशंकर से सोशल मीडिया के माध्यम से प्रेम संबंध बनाकर निर्धारित तिथि को घटनास्थल लाने कहा. बीते 7 सितंबर को परी ने रविशंकर से बात कर मिलने के लिए बुलाया. योजना की जानकारी उसने विक्रम को दी.

https://छेरछेरा पर मुख्यमंत्री भूपेश ने गली-गली घूमकर मांगा दान

विक्रम ने रवि की हत्या के लिए अपने साथी भास्कर (24) को बताया और योजना में शामिल किया. योजना के तहत 7 सितंबर को विक्रम प्रेमिका परी और अपने साथ भास्कर के साथ बाइक और स्कूटी से कुहरी मोड़ पहुंचे. रवि से परी की मुलाकात के पूर्व ही विक्रम ने परी को घटनास्थल दिखाते हुए रवि को उक्त स्थान पर लाने के लिए कहा और उसे वापस कुहरी मोड़ के पास छोड़ दिया. विक्रम अपनी बाइक और भास्कर परी की स्कूटी से कुहरी मोड़ से कुछ दूर आगे खड़े होकर रवि के साथ परी के आने की प्रतीक्षा करने लगे.

रवि और परी को स्कूटी क्रमांक सीजी 22 टी 2686 से जाते हुए देख वे उनसे पूर्व घटनास्थल पहुंचकर पहाड़ी के नीचे छिप गए. योजना के तहत परी रवि को लेकर अमलोर जंगल पहुंची और दोनों वहीं बैठकर बातचीत करने लगे. योजना के तहत परी रवि को शारीरिक संबंध बनाने के लिए तैयार कर रही थी. इसी दौरान विक्रम ने रवि के सिर पर डंडे से वार कर घायल कर दिया. साथी भास्कर ने समीप रखे पत्थर से उस पर हमला कर उसे मार डाला और हत्या में प्रयुक्त डंडे को खाई में और पत्थर को वहीं छोड़कर वहां से तीनों अपने घरों के लिए निकल गए.

https://देबिना बनर्जी ने स्विमसूट में दिए ग्लैमरस पोज, देखिए तस्वीरें

लाश में चोट के निशान से हुआ संदेह

पत्नी ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. बाद अगले ही दिन पति की तलाश करते हुए घटना स्थल पहुंच गई. जहां सड़ी-गली लाश और समीप खड़ी स्कूटी को देखा. कपड़े और जूते के आधार पर उसने और मृतक के पिता ने शव की शिनाख्ती रविशंकर के रूप में की. पुलिस को पूछताछ के दौरान बताया कि रवि रायपुर जाने के लिए बोलकर घर से निकला था, पर वह उसे तलाश करते हुए अमलोर जंगल पहुंच गई. पुलिस को उसके जवाब और शव में मिले चोट के निशान से शक हुआ. पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ.

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now