नई दिल्ली. पीएम किसान सम्मान निधि योजना को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है. अगर आप इस योजना के तहत लाभार्थी हैं तो आपको अपने स्टेटस की तुरंत जांच करनी चाहिए. वरना आपकी 13वीं किस्त रुक सकती है. पीएम किसान योजना के तहत अभी तक 12वीं किस्त जारी की जा चुकी है और 13वीं किस्त का इंतजार किया जा रहा है. इस बीच, सरकार की ओर से बहुत से नाम लिस्ट से हटाए गए हैं. ऐसे में शंका है कि क्या आपको भी योजना कि किस्त दी जाएगी या नहीं, तो इस योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं. पीएम किसान योजना के तहत आप अधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. यहां आपको दांए की तरफ दी गई फार्मर कॉर्नर सेक्शन में जाएं और वहां बेनिफिशियरी स्टेटस पर क्लिक करें.
https://कार की लेफ्ट फ्रंट व्हील में फंस गई थी अंजलि, सामने आई FSL रिपोर्ट
यहां आपको मोबाइल नंबर, कैप्चा कोड, रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना होगा. अब सबमिट कर दें. इस योजना को लेकर आपके एप्लीकेशन का पूरा स्टेटस आपके सामने खुलकर आ जाएगा. यहां आप अपना नाम और अन्य जानकारी चेक कर सकते हैं. पीएम किसान योजना के तहत कुछ किसान किस्त का लाभ उठा रहे थे, उन्हें अब योजना की किस्त नहीं दी जा रही है. ऐसे में इन किसानों के स्टेटस में ‘नो’ लिखकर आ रहा है. अगर आपके भी 13वीं किस्त के स्टेटस पर सिडिंग और ई-केवाईसी के आगे ‘नो’ लिखा आ रहा है, तो आपको योजना की किस्त नहीं मिलेगी. हालांकि, अगर आप इस योजना के तहत योग्य हैं, तो ई-केवाईसी जल्द से जल्द पूरा करा लें और नजदीकी कृषि कार्यालय से भी संपर्क कर सकते हैं.
https://किसी मंत्री के बयान के लिए सरकार जिम्मेदार नहीं : सुप्रीम कोर्ट










