আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

धर्मांतरण मामले पर बवाल के बाद चर्च में तोड़फोड़, भीड़ ने एसपी का सिर फोड़ा

Published on: January 2, 2023
---Advertisement---

नारायणपुर. जिले में धर्मांतरण को लेकर सोमवार को आदिवासी संगठनों का प्रदर्शन हिंसक हो गया. भीड़ ने यहां एक चर्च में तोड़फोड़ की. बीच-बचाव करने जब पुलिस पहुंची तो प्रदर्शनकारियों ने उस पर भी हमला बोल दिया. इस घटना में एसपी का सिर फट गया. जानकारी के मुताबिक विवाद शनिवार रात से शुरू हुआ था. कथित धर्म परिवर्तन से गुस्साए कुछ लोग गोर्रा गांव में हथियार और लाठी-डंडा लेकर घुस गए. यहां इन लोगों ने गांव के लोगों से मारपीट की. गांव के लोगों की भीड़ जुटने पर हमलावर मौके से भाग निकले.

https://मुख्यमंत्री ने माँ कौशल्या मंदिर में सुविधाएं बढ़ाने दिए निर्देश

बाद रविवार को भी दो पक्षों में मारपीट हुई. आदिवासी समाज ने दूसरे पक्ष पर जबरदस्ती धर्मांतरण करने का आरोप लगाया है. घटना के विरोध में सोमवार को आदिवासी समाज ने बैठक बुलाई थी. इसी दौरान यह घटना घटी. मामले को लेकर एसपी सदानंद कुमार ने बताया कि आदिवासी समाज के लोगों ने बैठक बुलाई थी. उसमें उनके लीडर्स से कलेक्टर के चैम्बर में हम सब ने बात भी की थी, पर उसी दौरान कुछ लोग चर्च में तोड़फोड़ करने पहुंच गए. ये पता चलने पर मैं वहां गया. तभी मुझ पर हमला हुआ. फिर हमने लोगों को समझाइश दी. इस केस में कार्रवाई की जाएगी.

https://PNB ने सेविंग्स अकाउंट और FD पर बढ़ाई ब्याज दरें

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now