আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

शीजान के परिवार ने कहा- टुनिशा के खुद के परिवार के साथ नहीं थे अच्छे संबंध

Published on: January 2, 2023
---Advertisement---

नई दिल्ली. शीजान खान के परिजनों ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. शीजान के परिवार ने टुनिशा शर्मा की मां वनिता शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने टुनिशा की मां के आरोपों को झूठा करार दिया है. टुनिशा के मामा के आरोपों पर भी शीजान के परिजनों ने अपनी बात रखी है. हिजाब के सवाल पर शीजान की बहन ने कहा कि वायरल हो रही हिजाब वाली तस्वीर उसके फोटो शूट की है. उसका धर्म से कोई लेना-देना नहीं है. हम किसी को फोर्स नहीं कर सकते हैं. टुनिशा के खुद के परिवार के साथ अच्‍छे संबंध नहीं थे. शीजान खान की बहन फलक नाज ने कहा कि टुनिशा से मेरा बहन का रिश्ता था. मेरी मुलाकात उससे लद्दाख में हुई थी.

https://कार सवार लड़कों ने लड़की को 4 किमी तक घसीटा, सड़क पर पड़ी रही लाश

हिजाब-दरगाह जैसे सवाल उठते ही नहीं, हम किसी को फोर्स नहीं करते. ड्रग्स लेने के आरोपों पर उन्होंने कहा कि मेरा भाई ड्रग्स नहीं लेता था. वहीं, शीजान के वकील शैलेंद्र मिश्रा ने कहा कि टुनिशा की आत्महत्या से शीजान और उनके परिवार का कोई लेना-देना नहीं है. उनके ब्रेकअप की जानकारी सभी को थी. शीजान को अस्पताल से ही पुलिस ने उठा लिया था. उसका फोन पुलिस ने पहले ही ले लिया था. वकील शैलेंद्र मिश्रा ने आगे कहा कि लव जिहाद जैसा कोई मामला नहीं है. जो तस्वीर आई है वो सेट के दौरान गणेश चतुर्थी की है. टुनिशा और संजीव कौशल के संबंध बहुत खराब थे, इसकी जांच पुलिस कर रही है. संजीव कौशल और वनिता, टुनिशा के पैसे को कंट्रोल करती थीं. टुनिशा को जरूरत के आधार पर उनकी मां बहुत मांगने पर पैसे देती थीं.

https://पत्नी को भाजी तोड़ने के बहाने ले गया, फिर चाकू से गला रेतकर कर दी हत्या

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now