नई दिल्ली. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को हर साल सालाना 6 हजार रुपए की आर्थिक सहायता की जाती है. किसानों के खाते में 12 किस्तें भेजी जा चुकी हैं. फिलहाल, 13वीं किस्त नए साल में ही जारी होने की उम्मीद है. बता दें कि जनवरी 2022 पीएम किसान योजना की 9वीं किस्त जारी की गई थी. संभावना जताई जा रही है कि इस साल भी जनवरी में ही अगली किस्त जारी की जा सकती है. गौरतलब है कि 13वीं किस्त में बड़ी संख्या में लोगों का नाम लाभार्थी सूची से काटा जा सकता है. भूलेखों के सत्यापन और ई-केवाईसी की प्रकिया में तेजी लाई जा रही है. अगर आपने अभी तक ई-केवाईसी और भूलेखों की सत्यापन की प्रकिया पूरी नहीं कराई है तो तुरंत करा लें वरना अगली पीएम किसान योजना की अगली किस्त से वंचित रह सकते हैं.
https://सुशांत सिंह राजपूत केस में नए दावे के बीच वायरल हुआ रिया का पोस्ट
ऐसे करें चेक
अगर आप पीएम किसान योजना के आफिशियल वेबसाइट पर जाएं. फिर फार्मर कॉर्नर पर क्लिक करें. यहां बेनेफिशियरी लिस्ट में अपना नाम चेक करें. पहले ये चेक करें ई-केवाईसी और लैंड डिटेल पूरी भरी हुई है. अगर आपके पीएम किसान योजना के स्टेटस के आगे यस लिखा है तो आप समझ लिजिए कि आपके खाते में 13वीं किस्त जरूर आएगी. वहीं, अगर इनमें से किसी भी जगह नो लिखा है तो आपकी किस्त रुक सकती है.
https://धान खरीदी केन्द्र में अनियमितता, सहायक नोडल अधिकारी समेत 3 को नोटिस










