मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर. कलेक्टर पीएस ध्रुव ने जिले में धान खरीदी का जायजा लेने के लिए मंगलवार को धान उपार्जन केल्हारी, घुटरा, डोडकी, कोटाडोल एवं रांपा केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया. केल्हारी धान खरीदी केन्द्र में अनियमितता के चलते उन्होंने केन्द्र के सहायक नोडल अधिकारी ओमप्रकाश श्रीवास सहित समिति प्रबंधक सुरजन सिंह एवं धान खरीदी प्रभारी प्रकाश सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए. कलेक्टर ने इस दौरान वहां धान बेचने डॉडहंसवाही के एक कृषक द्वारा लाए गए 12 बोरा अमानक धान को भी जब्त किए जाने की कार्रवाई की.
https://छत पर फंदे से लटकी मिली सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर की लाश
कलेक्टर पीएस ध्रुव ने धान उपार्जन केन्द्र केल्हारी के निरीक्षण के दौरान वहां के कार्यालय एवं केन्द्र परिसर में व्याप्त गंदगी, उपार्जित धान का सुव्यवस्थित स्टेगिंग न किए जाने के मामले को लेकर गहरी नाराजगी व्यक्त की. कलेक्टर ने समिति प्रबंधक प्रकाश सिंह को मानक स्तर का ही धान खरीदने के सख्त निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि धान खरीदी के मामले में किसी भी तरह की गड़बड़ी हरगिज बर्दाश्त नहीं की जाएगी. कलेक्टर ने इसके पश्चात धान उपार्जन केन्द्र घुटरा, डोडकी, कोटाडोल एवं रांपा पहुंचकर वहां धान खरीदी की व्यवस्था का मुआयना किया और किसानों से भुगतान संबंधी जानकारी भी ली.
https://कोरोना की नेजल वैक्सीन की कीमत का खुलासा, जानिए आपको कितने में मिलेगी







