दुर्ग. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार को भेंट-मुलाकात में विधानसभा साजा के ग्राम ठेलका पहुंचे. उन्होंने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारे पुरखों का सपना समृद्ध, विकसित और खुशहाल छत्तीसगढ़ बनाने का था. हमारा किसान समृद्ध बने, उनका विकास हो, यह हमारी पहली प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किस्त 31 मार्च को आप सभी के खाते में आ जाएगी. उन्होंने ग्राम ठेलका में क्षेत्र के विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं की. उन्होंने ठेलका और बोरतरा में नवीन महाविद्यालय की घोषणा. इसी तरह ठेलका और खैरझिटीकला में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, ग्राम ठेलका, परपोड़ी और मोहगांव में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय, गोपालपुर व दर्री में हाईस्कूल, सुवरातला, घोटवानी, कन्हेरा, धिवरी और कोपेडबरी में हाईस्कूल का हायर सेकंडरी स्कूल में उन्नयन की घोषणा की.
https://कोरोना की नेजल वैक्सीन की कीमत का खुलासा, जानिए आपको कितने में मिलेगी
श्री बघेल ने तेन्दुआ नवापारा के पास डोटू नाला में पुल, बोरतरा मार्ग पर कर्रा नाला में पुल, मोहगांव के पास सुरही नदी में पुल, कोंगियाकला सुरही नदी में पुल और पदुमसरा में पुल निर्माण, देवकर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उन्नयन, साजा-बोरतरा-परपोड़ी सड़क, गाड़ाडीह-बुन्देली-देवकर सड़क, बीजा-केशतरा- लालपुर-ठेलका-बेलतरा-भेण्डरवानी-चिल्फी सड़क, तिरियाभाठ-देवकर-जामगांव सड़क और बेलतरा-सोमइखुर्द मार्ग निर्माण की घोषणा की. उन्होंने मुंगसाटोला, ठेलका और मोहगांव में मिनी स्टेडियम, सुवरतला, केहका और कोंगियाकला में हायर सेकंडरी स्कूल भवन निर्माण, ठेलका में सर्व मांगलिक भवन, गाड़ा भाटा-भरदा लोदी में सड़क निर्माण और भंडरवानी में सुरही नदी में पुल निर्माण की घोषणा की.
https://2023 के लिए बाबा वेंगा ने की है ये खतरनाक भविष्यवाणियां!







