আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

सुशांत सिंह राजपूत की हत्या हुई थी, कूपर अस्पताल के स्टाफ का दावा

Published on: December 27, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के ढाई साल बाद कूपर हॉस्पिटल के मोर्चरी सर्वेंट रूपकुमार शाह ने चौंकाने वाला दावा किया है. कूपर हॉस्पिटल की जिस मोर्चरी में सुशांत का पोस्टमॉर्टम किया गया था, उसमें काम करने वाले रूपकुमार शाह ने दावा किया है कि सुशांत की हत्या हुई थी. उन्होंने सुसाइड नहीं किया था. शाह के मुताबिक, सुशांत की गर्दन और हाथ-पैर में कुछ अजीब निशान थे, जो सुसाइड के नहीं लग रहे थे. एएनआई से बातचीत में रूपकुमार शाह नाम के शख्स ने दावा किया है कि जब सुशांत सिंह राजपूत की मौत हुई थी, तब हमें कूपर अस्पताल में 5 शव पोस्टमार्टम के लिए मिले थे. इसमें से एक वीआईपी शव था.

https://भेंट-मुलाकात के माध्यम से 25 वर्षों से लंबित मामले का हुआ निराकरण

जब हम पोस्टमार्टम करने के लिए गए तो पता चल कि ये शव सुशांत का था. उनके शरीर पर कई निशान थे. गले पर भी दो-तीन निशान थे. रूपकुमार शाह का कहना है कि सुशांत की बॉडी देखने में अलग लग रही थी. मैं अपने सीनियर के पास गया और मैंने कहा कि ये सुसाइड का मामला नहीं लग रहा है. सुशांत के गले पर जो निशान था वो फंदे से लटकने वाला नहीं लग रहा था. उसे देखकर लग रहा था कि तड़पने छूटने के बाद जैसा मार्क होता है वैसा था. शाह का कहना ये भी है कि उन्होंने अपने सीनियर को जब ये बताई तो उन्होंने इस बात को नजरअंदाज कर दिया था और कहा था कि इस बारे में बाद में चर्चा की जाएगी.

https://खल्लारी थाना के छह गांव अब महासमुंद थाना में होंगे शामिल

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now