दुर्ग. भाजपा की राज्यसभा सांसद सरोज पांडे ने सोमवार को मीडिया से चर्चा में कहा है कि हमने शराबबंदी का पहले भी कोई वादा नहीं किया था. अब भी नहीं कर रहे हैं. आने वाले समय में शराबबंदी करेंगे ये हम नहीं कह रहे, पर कांग्रेस ने गंगाजल हाथ में लेकर वादा किया और जनता के साथ विश्वासघात किया. अब महिलाओं ने पल्लू में गांठ बांध ली है कि वो प्रदेश में भाजपा की सरकार वापस लाएंगी और कांग्रेस को बाहर करेंगी. सरोज पांडे ने कहा कि इन 4 सालों में कांग्रेस ने सिर्फ झूठ बोला है, महिलाओं पर अत्याचार के आंकड़े बताते हैं कि कैसे अपराध बढ़ा है.
https://एसीबी और ईओडब्ल्यू करेगी स्काई वॉक मामले की जांच
इधर, राज्यसभा सांसद सरोज पांडे के बयान का विरोध करते हुए कांग्रेस ने पलटवार किया है. पार्टी के प्रवक्ता धनंजय ठाकुर ने कहा कि पहली बात तो प्रदेश में भाजपा की सरकार बननी नहीं है. भाजपा तो प्रदेश में शराब के धंधे में संलिप्त रही, शराब का सरकारीकरण किया. एमपी में तो महिलाओं के लिए भाजपा शराब दुकानें खोल रही है. आंध्र प्रदेश में कम कीमतों पर शराब बेच रही है. सरोज पांडे ने भाजपा की मानसिकता को स्पष्ट किया है. भाजपा शराब की पक्षधर है.
https://खल्लारी थाना के छह गांव अब महासमुंद थाना में होंगे शामिल







