कोरबा. एक युवक ने एकतरफा प्रेम के चलते युवती का चाकू से गला रेत दिया. इससे युवती गंभीर रूप से घायल हो गई. इससे पहले उसने इंस्टाग्राम में लड़की को गाली देते हुए पोस्ट भी डाली. पोस्ट में लिखा कि बोला था ना मरेगी. जानकारी के मुताबिक जांजगीर जिले के धनपुरी गांव के रहने वाले चंद्रेश कंवर (23) का कोरबा के तुमान गांव में मामा घर है. इस वजह से वह यहां आया-जाया करता था. इस बीच उसने डेढ़ साल पहले यहां रहने वाली 19 वर्षीय युवती को देखा था. बाद से उससे एकतरफा प्रेम करने लगा था. बताया गया कि चंद्रेश ने युवती से अपने दिल की बात भी कही थी, पर युवती राजी नहीं हुई. उसने लड़के को साफ इनकार कर दिया था कि वह उससे प्रेम नहीं करती है.
https://खल्लारी थाना के छह गांव अब महासमुंद थाना में होंगे शामिल
पीड़िता ने बताया कि उस पूरी घटना के बाद भी वह नहीं माना. दूर-दूर से खड़े होकर देखा करता था. पता नहीं कहां से उसे नंबर मिल गया तो वह फोन भी करता था. इस बीच रविवार शाम को लड़की जब मड़ई मेला देखने जा रही थी उसी दौरान चंद्रेश कंवर मौके पर पहुंचा और उसने लड़की की सहेलियों को कहा कि तुम लोग यहां से चले जाओ. फिर चाकू निकालकर लड़की का गला रेत दिया. घटना के बाद लड़की की सहेलियों ने ही पुलिस को इस घटनाक्रम की जानकारी दी. पुलिस को भी इस बात की सूचना दी गई. बाद पुलिस ने मामले में केस दर्ज जांच शुरू की है. युवती का इलाज जिला अस्पताल में जारी है. फिलहाल आरोपी फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है.
https://चीन में फैल रहा BF.7 वेरिएंट भारत के लिए खतरा नहीं : एक्सपर्ट्स







