আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

दंतेवाड़ा के दिव्यांग बच्चे की क्रिकेट के कायल हुए सचिन, शेयर किया वीडियाे

Published on: January 2, 2020
---Advertisement---

दंतेवाड़ा. सचिन तेंदुलकर ने एक वीडियो शेयर किया है जिसकी चर्चा देश भर में हो रही है. उन्होंने जिस वीडियो को ट्वीट किया है वो दंतेवाड़ा के एक दिव्यांग बच्चे मड्डा राम का है जिसमें वो क्रिकेट खेलता दिखाई दे रहा है. सचिन तेंदुलकर ने लिखा- साल 2020 की शुरूआत इस वीडियो से करें जिसमें मड्डा राम अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहे हैं. ये वीडियो मेरे दिल को छू गया, आपके दिल को भी छू जाएगा. मड्‌डा राम दंतेवाड़ा जिले के कटेकल्याण विकासखंड के बेंगलुर पंचायत में रहता है. कक्षा 7वीं में पढ़ने वाले इस लिटिल मास्टर को क्रिकेट बेहद पसंद है. अक्सर दोस्तों के साथ स्कूल के ग्राउंड में वह क्रिकेट खेलता है.

http://फांसी की रस्सी पाने नाबालिग साले की गला घोंटकर की थी हत्या

पोलियो की वजह से उसके पैरों का विकास नहीं हो सका, पर अब अपनी कमजोरी को यह बच्चा अपने हौसलों से हरा चुका है. मड्‌डा के पिता डोमा राम किसान हैं. गांव में एक छोटी सी झोपड़ी में यह आदिवासी परिवार रहता है. बता दें कि कुछ वक्त पहले मड्‌डा का क्रिकेट खेलते हुए वीडियो वायरल हुआ था. यही वायरल वीडियो सचिन तेंदुलकर के पास पहुंचा. सचिन के ट्वीट के बाद इस पर देश के कई लोगों ने रिएक्ट किया. कैलेंडर फोटो शूट के लिए मशहूर फोटो ग्राफर अतुल कासबेकर ने इसपर सचिन से कहा कि, चलिए इस मास्टर से मिलते हैं, तस्वीरें मैं खींच लूंगा.

http://प्रिया प्रकाश वॉरियर ने फिर आंख मारकर मचाया सोशल मीडिया पर धमाल, वीडियो वायरल

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now