नई दिल्ली. स्मार्टफोन Infinix Zero Ultra 5G को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इनफिनिक्स जीरो अल्ट्रा 5जी दो कलर Coslight Silver और Genesis Noir में पेश किया गया है. फोन सिंगल स्टोरेज में आता है, इसके 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 29,999 रुपए रखी गई है. इनफिनिक्स जीरो अल्ट्रा 5जी में 6.8 इंच की एचडी प्लस 3D कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले मिलती है. डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,000 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है. इसमें 6nm ऑक्टाकोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 920 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज का सपोर्ट है. रैम को 13 जीबी तक वर्चुअली बढ़ाया जा सकता है. वहीं स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 2 टीबी तक एक्टेंड किया जा सकता है.
https://BHU वैज्ञानिक का दावा- भारत में ज्यादा प्रभावी नहीं होगा कोरोना का नया वैरिएंट
इसमें एंड्रॉयड 12 आधारित XOS 12 मिलता है. इनफिनिक्स जीरो अल्ट्रा 5जी के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है. इसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) का सपोर्ट है. सेकेंडरी कैमरा 13 मेगापिक्सल और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मिलता है. इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है. इनफिनिक्स जीरो अल्ट्रा 5जी में 4500 एमएएच की बैटरी दी गई है और इसके साथ 180 वाट की थंडर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है. कनेक्टिविटी के लिए फोन में जीपीएस, ब्लूटूथ, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, वाई-फाई 6 और 5जी का सपोर्ट है. इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है.
https://IPL 2023 : ऑक्शन के बाद देखिए किस टीम में कौन-सा खिलाड़ी










