আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

खाई में कार गिरने से 4 की मौत, अस्थि विसर्जन के बाद लौट रहे थे

Published on: December 23, 2022
---Advertisement---

कबीरधाम. पोलमी गांव में शुक्रवार तड़के एक कार 50 फीट गहरी खाई में गिर गई. हादसे में गाड़ी में सवार 4 लोगों की मौत हो गई. इनमें 3 महिला और एक पुरुष शामिल है. वहीं 4 अन्य लोग घायल हैं. सभी गाड़ी में सवार लोग अस्थि विसर्जन करने के लिए प्रयागराज गए थे. प्रयागराज से रायपुर लौटते वक्त यह हादसा हुआ है. कार पंडरिया-बजाग (मप्र) स्टेट हाईवे पर पोलमी घाट पर करीब 50 फीट नीचे जा गिरी. खाई में गिरी हुई कार को सुबह-सुबह कुछ ग्रामीणों ने देखा और पुलिस को खबर दी थी. पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है और जांच में जुट गई है. हादसे में 3 लोगों की मौत घटनास्थल पर और एक व्यक्ति की मौत अस्पताल ले जाते हुए हुई है.

https://पीएम मोदी ने की उच्च स्तरीय बैठक, राज्यों को सतर्क रहने की सलाह

वहीं कार में सवार अन्य 4 लोग घायल भी हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. फिलहाल घायलों के नाम सामने नहीं आए हैं. मृतकों में फागू यादव (60) निवासी ग्राम कुसमी थाना बेमेतरा, सती बाई (35) निवासी दामाखेड़ा थाना सिमगा, कौशल्या (70) निवासी कुसमी थाना बेमेतरा, मालती (45) निवासी भनपुरी रायपुर शामिल हैं. घटनास्थल पर पहुंचे मैकेनिक ने आशंका जताई कि ट्रक ने अपर-डिपर नहीं दिया होगा, जिसकी वजह से आंखों पर सीधी लाइट पड़ने से गाड़ी अनियंत्रित होकर सीधे खाई में गिर गई.

https://पीट-पीटकर पत्नी की हत्या, चरित्र पर शक करता था पति

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now