আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

मुख्यमंत्री के निर्णय की केंद्रीय मंत्री गड़करी ने ट्वीट कर की तारीफ

Published on: December 22, 2022
---Advertisement---

रायपुर. पर्यावरण की सुरक्षा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की दूरदर्शी सोच से शुरू हुई गोधन न्याय योजना का पूरा देश मुरीद हो चुका है. मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस योजना की शुरूआत की थी जो आज पूरी तरह से सफल होती नजर आ रही है. इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी शासकीय विभागो के लिए निर्देश जारी किया है कि अब शासकीय कार्यालयों, निगम मंडल और अन्य जितने भी सरकारी दफ्तर हैं, उनमें रंग रोगन में गोबर से बने प्राकृतिक पेंट का इस्तेमाल होगा. मुख्यमंत्री के इस फैसले का केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने स्वागत किया है.

https://भारत के नए वनडे और टी20 कप्तान बन सकते हैं हार्दिक पांड्या

श्री गडकरी ने ट्वीट कर लिखा है कि छत्तीसगढ़ के सरकारी विभागीय निर्माण में गोबर से बने प्राकृतिक पेंट के इस्तेमाल का निर्देश छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिया है, उनके इस फैसले का अभिनंदन करता हूं, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का ये फैसला सराहनीय और स्वागत योग्य है. मुख्यमंत्री ने भी ट्वीट करते हुए केंद्रीय मंत्री श्री गड़करी को धन्यवाद देते हुए कहा है कि नेक इरादों से ही देश और प्रदेश दूसरों के लिए प्रेरणा बनते है. श्री बघेल ने कहा है कि गोधन और श्रम का सम्मान कर छत्तीसगढ़ गांधी जी के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है.

https://भारत में फिर कहर बरपाने वाला है कोरोना? डॉ. गुलेरिया ने कही ये बात

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now