नई दिल्ली. फिल्म ‘पठान’ का दूसरा गाना ‘झूमे जो पठान’ रिलीज कर दिया गया है. सोशल मीडिया पर अब तेजी से यह गाना वायरल हो रहा है. दीपिका का दिलकश अंदाज एक बार फिर दर्शकों को लुभा रहा है. गाने में शाहरुख और दीपिका की कैमिस्ट्री साफ देखी जा सकती है. गाने में दीपिका का बोल्ड लुक एक बार फिर नजर आया है. बता दें कि इस गाने को अरिजीत सिंह, सुकृति और कुमार ने आवाज दी है. गाने के लिरिक्स कुमार ने लिखे हैं और इसे कम्पोज विशाल शेखर ने किया है. गाने की कोरियोग्राफी बास्को सीजर ने की है.
https://भारत में फिर कहर बरपाने वाला है कोरोना? डॉ. गुलेरिया ने कही ये बात
बता दें कि फिल्म पठान अगले साल 25 जनवरी को रिलीज हो रही है. फिल्म में दीपिका पादुकोण, शाहरुख खान के अलावा जॉन अब्राहम हैं. ख्याल रहे कि इससे पहले पठान फिल्म का गाना ‘बेशर्म रंग’ गाना रिलीज हुआ था. गाने में दीपिका पादुकोण ने भगवा रंग की बिकनी पहनी हुई थी. इस पर कुछ हिंदूवादी ऑर्गेनाइजेशन ने कहा था कि गाने में भगवा रंग को बेशर्म रंग बताया गया है. कई नेताओं और संतों ने मांग की है कि पठान फिल्म से ‘बेशर्म रंग’ गाने को हटाया जाए. हालांकि इस पर शाहरुख खान ने कहा था कि हम किसी भी हालत में पॉजिटिव रहेंगे.
https://VIDEO : ‘अंग लगा दे रे’ पर नागिन जैसी बलखाती दिखीं मोनालिसा










