सूरजपुर. सूरजपुर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने मीडिया से बातचीत की. इस दौरान सवाल हुआ कि यहां के कार्यकर्ता आप को मुख्यमंत्री देखना चाहते हैं. अगले साल चुनाव है. ऐसे में इन कार्यकर्ताओं को कैसे मनाएंगे. जवाब में स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने कहा कि यह तो कार्यकर्ताओं पर है कि वे किस बात को लेकर काम करना चाहेंगे. चुनाव के पहले आते तक मैं अपने भविष्य को लेकर निर्णय लूंगा. मैंने अभी इसके बारे में सोचा नहीं है. बाद में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए टीएस सिंहदेव ने कहा कि भविष्य तो सबका अनिश्चित रहता है. आगे क्या निर्णय करना है, समय आने पर फैसला होता है. यहां मुख्यमंत्री की चर्चा होती रही है. वह तो है ही.
https://केंद्रीय मंत्री की राहुल गांधी को चिट्ठी- देशहित में स्थगित कर दें भारत जोड़ो यात्रा
मैंने हमेशा कहा है और भूपेश जी ने भी कहा है कि वह हाईकमान के ऊपर रहता है. वह जैसा निर्णय करे. हम या भूपेश या दूसरा-तीसरा कोई भी अपने से मुख्यमंत्री नहीं बनता, ना ही बन सकता है, किसी भी दल में. वह हमारी प्रक्रिया होती है. एक प्रोटोकॉल है उस नाते तय होता है कि मुख्यमंत्री किसे बनना है. यह एक अलग बात होगी. कभी-कभी कुछ बातें ऐसी होती हैं जो नहीं होनी चाहिए लेकिन हो जाती हैं. सिंहदेव ने उनके बयान पर चुटकी ले रही भाजपा को भी नसीहत दी है. उन्होंने कहा कि भाजपा वाले इसे अपने दृष्टिकोण से देखते हैं. उन्हें लगता है कहीं आग लगी है हवा दे दो. उनको इन सब से परहेज कर अपने काम पर ध्यान देना चाहिए. भाजपा अपने काम को देखे, अपने काम को मजबूत करे.







