नई दिल्ली. ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ को रिलीज हुए मात्र 3 दिन ही हुए है और यह भारत में 100 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर चुकी है. फिल्म को जेम्स कैमरून ने डायरेक्ट किया है. फिल्म कमाई से साफ दिख रहा है कि इसे ऑडियंस और क्रिटिक्स से कितना प्यार मिल रहा है. सिर्फ भारत में ही नहीं, दुनियाभर में ऑडियंस में सिनेमाघरों में इस पानी की इस नीली दुनिया के एक्शन और ड्रामा को एन्जॉय कर रही है. अवतार द वे ऑफ वाटर ने भारत में ओपनिंग डे पर 41 करोड़ रुपए से ज्यादा बिजनेस किया. दूसरे दिन इसने 44 करोड़ रुपए से ज्यादा का बिजनेस किया.
https://अनुसूचित जातियों को 2021 की जनगणना के आधार पर मिलेगा आरक्षण : भूपेश
पहले दो दिन में ही अवतार 2 ने 86 करोड़ रुपए से ज्यादा का बिजनेस कर लिया था. फिल्म ने रविवार को रिकॉर्ड तोड़ते हुए 50 करोड़ रुपए से ज्यादा का बिजनेस किया है. यानी फिल्म ने मात्र तीन में दिन में 136.45 करोड़ रुपए का बिजनेस कर लिया है. बात करें, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ की कमाई की, तो इसने दो दिन में 1500 करोड़ रुपए से ज्यादा बिजनेस कर लिया था. रविवार की कमाई के अनुमानित आंकड़े के हिसाब से इसका कलेक्शन इसके बजट को पार कर गया है. फॉर्च्यून वेब साइट के मुताबिक, फिल्म ने अब तक 35 अरब 95 करोड़ 59 लाख 82 हजार 975 रुपए की कमाई कर ली है. जबकि फिल्म 1900 करोड़ रुपए में बनकर तैयार हुई है.










