गरियाबंद. एक युवक ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी. बाद उसे भी हार्ट अटैक आ गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है. कोसुमबुड़ा निवासी वीरेंद्र ध्रुव (30) अपनी पत्नी रतनी बाई (25) 15 दिसंबर को मनरेगा में मजदूरी करने गए थे. बताया गया कि वहां से मजदूरी करने के बाद दोनों गांव के ही जंगल में लकड़ी बीनने चले गए थे. दोनों ने अपने बच्चे को वीरेंद्र के माता-पिता के पास छोड़ दिया था. बाद से दोनों जंगल से लौटे ही नहीं.
https://यूलिया के साथ हनी सिंह ने रीक्रिएट किया ‘याई रे’ सॉन्ग, लगाया EDM का तड़का
देर रात तक उनका कुछ पता ही नहीं चला. इस बीच वीरेंद्र के माता-पिता ने इस की जानकारी गांव वालों को दी. तब अगले दिन 16 दिसंबर को गांव के लोग सुबह से ही जंगल में दोनों की तलाश करने लगे. जानकारी के अनुसार वीरेंद्र एक पगडंडी के किनारे लोगों को मिला. वह रो रहा था. काफी घबराया हुआ था. काफी बीमार लग रहा था. वह ठीक से बात नहीं कर पा रहा था। इसी वजह से उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं ग्रामीणों ने रतनी बाई की तलाश जारी रखी. इस बीच खून से लथपथ हालत में रतनी बाई की भी लाश मिल गई.
https://बॉर्डर पर डंके की चोट पर हो रहा निर्माण : पीएम मोदी
लोगों ने बताया कि जब वीरेंद्र को अस्पताल ले जाया जा रहा था. तब उसने रोते हुए बताया कि मैंने अपनी पत्नी को मार दिया है. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. यहां 16 दिसंबर की शाम इलाज के दौरान वीरेंद्र की मौत हो गई. डॉक्टरों ने बताया कि वीरेंद्र की मौत हार्ट अटैक आने की वजह से हुई है. वहीं रतनी देवी की लाश मिलने के बाद परिजनों ने और लोगों ने पुलिस को भी इस बात की सूचना दी थी. 17 दिसंबर को दोनों का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है. फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है.







