नई दिल्ली. रैपर यो यो हनी सिंह ने 1990 के दशक की हिट फिल्म ‘रंगीला’ का सुपरहिट ट्रैक ‘याई रे’ को रीक्रिएट किया है. यह गाना ग्रैमी और ऑस्कर विनर म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान का पहला हिंदी साउंडट्रैक था. रीक्रिएटेड नंबर में ईडीएम (इलेक्ट्रॉनिक डांस म्यूजिक) हैं, जो इसे एक पार्टी एंथम बनाती है. गाने में यूलिया वंतूर को एक नए अवतार में दिखाया गया है. गाने में यूलिया ने बेहतरीन डांस परफॉर्म किया है. इसका म्यूजिक आपको नाचने पर मजबूर कर देगा. ‘याई रे’ म्यूजिक वीडियो को मिहिर गुलाटी ने डायरेक्ट किया है.
https://किशनपुर में अफवाह पर आस्था भारी! मालवाहकों व अन्य वाहनों से पहुंचे हजारों दर्शनार्थी
मिहिर ने हनी सिंह के साथ कई प्रोजेक्ट्स पर काम किया है. वीडियो एक क्लब में सेट किया गया है, जहां हनी और यूलिया दोनों को बिल्कुल नए ‘याई रे’ के हुक-स्टेप पर डांस करते हुए दिखाया गया है. गाने के बारे में बात करते हुए हनी सिंह ने कहा कि मुझे ओरिजिनल सॉन्ग ‘याई रे’ बहुत पसंद आया और जब इस तरह के आइकोनिक ट्रैक को फिर से बनाने का अवसर आया तो मैं इसे करने के लिए फौरन तैयार हो गया! ‘याई रे’ 2022-2023 का पार्टी एंथम है. हमें उम्मीद है कि फैंस इसे उतना ही पसंद करेंगे, जितना इसके ओरिजनल थीम को किया गया था.
https://भारत ने बांग्लादेश को 188 रनों से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त










