रायपुर. रायपुर में 21 जनवरी 2023 को प्रस्तावित भारत और न्यूजीलैंड के बीच अंतर्राष्ट्रीय वनडे मैच की प्रशासकीय तैयारियों के संबंध में मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने शुक्रवार को यहां मंत्रालय महानदी भवन में विभिन्न विभागों के अधिकारी की बैठक ली. प्रस्तावित मैच का आयोजन बीसीसीआई एवं छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित किया जाना है. मैच नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होगा.
https://अपराधों का गढ़ बन चुका है छत्तीसगढ़ : अरुण साव
बैठक में स्टेडियम में अधोसंरचनात्मक व्यवस्थाओं, सम्पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था, यातायात, पार्किंग, रूट चार्ट, दिशा सूचक संकेत, स्टेडियम में साफ-सफाई, पेयजल, मोबाइल नेटवर्क और स्टेडियम तक पहुंच मार्गों पर एम्बुलेंस एवं चिकित्सक दल व्यवस्था के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई. इसी प्रकार से खिलाड़ियों एवं महत्वपूर्ण व्यक्तियों के आगमन एवं प्रस्थान की व्यवस्था, एयरपोर्ट पर ट्रांसफर डेस्क की व्यवस्था और मैच हेतु भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ राज्य सरकार की एसओपी के तहत आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई. बैठक में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच के दौरान तमाम प्रशासनिक व्यवस्थाओं के संबंध में प्रस्तावित कार्य दायित्व के संबंध में विचार-विमर्श किया गया.
https://प्रेसवार्ता में पत्रकार ने कहा- डीएमएफ की राशि दुरुपयोग की खबर पर धमकी देते हैं कलेक्टर







